दुनिया का सबसे शातिर ड्रोन किलर है! 35mm की तोप और प्रोग्रामेबल बारूद, SARP 100/35 टर्रेट बनेगा दुश्मनों की मौत – Zee News

तुर्की की डिफेंस कंपनी ASELSAN ने अपने SARP 100/35 वेपन टर्रेट का ट्रेलर-माउंटेड संस्करण पेश किया. यह प्रदर्शन तुर्की अधिकारी Bayraktaroglu की कंपनी की यात्रा के दौरान हुआ. इसकी जानकारी डिफेंस टर्क मैगजीन के सह-संस्थापक Ahmet Alemdar ने दी है. SARP 100/35.
तुर्की की डिफेंस कंपनी ASELSAN ने अपने SARP 100/35 वेपन टर्रेट का ट्रेलर-माउंटेड संस्करण पेश किया. यह प्रदर्शन तुर्की अधिकारी Bayraktaroglu की कंपनी की यात्रा के दौरान हुआ. इसकी जानकारी डिफेंस टर्क मैगजीन के सह-संस्थापक Ahmet Alemdar ने दी है. SARP 100/35. इसे पहले KORHAN के नाम से जाना जाता था.
आमतौर पर बख्तरबंद वाहनों पर लगाने के लिए विकसित किया गया है. इस बार इसे ट्रेलर प्लेटफॉर्म पर लगाया गया दिखाया गया. इससे यह स्थायी ठिकानों जैसे बंदरगाहों और सैन्य अड्डों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सके. यह सिस्टम 35 मिमी तोप से लैस रिमोटली ऑपरेटेड टर्रेट है. जो हवाई और जमीनी दोनों तरह के टार्गेट को निशाना बना सकता है. 
इसका उपयोग कहां जाता है?
इसमें 35 मिमी ATOM प्रोग्रामेबल एयरबर्स्ट गोला-बारूद का उपयोग किया जाता है. जो खासतौर पर ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई टार्गेट के खिलाफ प्रभावी माना जाता है. ट्रेलर आधारित डिजाइन का फायदा यह है कि इसे जरूरत के अनुसार किसी भी संवेदनशील स्थान पर तेजी से तैनात किया जा सकता है. इस तरह की व्यवस्था उन जगहों के लिए उपयोगी होती है. जहां लगातार एयर डिफेंस सुरक्षा की जरूरत होती है. हर समय बख्तरबंद यूनिट तैनात करना संभव नहीं होता है.
इसकी खासितय क्या है?
SARP 100/35 में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और रिमोट ऑपरेशन की सुविधा है. इससे ऑपरेटर सुरक्षित दूरी से टार्गेट पर नजर रखकर फायरिंग कर सकते हैं. प्रोग्रामेबल गोला-बारूद लक्ष्य के पास हवा में फटकर नियंत्रित छर्रे फैलाता है. इससे ड्रोन जैसे छोटे टार्गेट को गिराना आसान होता है.
ASELSAN पिछले कुछ सालों में शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस और काउंटर-ड्रोन सिस्टम पर लगातार काम कर रहा है. SARP 100/35 का यह नया ट्रेलर आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकसित किया गया है.
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना का टैक्टिकल ड्रोन तैयार; ग्रीस के रक्षा मंत्री ने देखी झलक, जासूसी के लिए तैयार नन्हा शिकारी
Zee Hindustan News App:देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News