दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाएं, हिंदी नहीं है इस लिस्ट में शामिल – Top 10 oldest language of the world Sanskrit Tamil – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Oldest Language: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की कुछ भाषाएं हजारों साल पुरानी हैं, जिनका इतिहास समय के साथ छिपा हुआ रहस्य है? ये भाषाएं न केवल संवाद का माध्यम थीं, बल्कि उन्होंने सभ्यताओं के विकास, धर्मों के निर्माण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में अहम भूमिका निभाई। तमिल, संस्कृत, लैटिन से लेकर मिस्र और ग्रीक तक हर भाषा की अपनी अनोखी कहानी और गहराई है। इनमें से कुछ भाषाएं आज भी जीवित हैं, जबकि कुछ इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई हैं। आइए जानते हैं इन 10 सबसे पुरानी भाषाओं के बारे में…
Sanskrit Language
संस्कृत को विश्व की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है। इसे ‘देवभाषा’ कहा जाता है। यह 5000 ईसा पूर्व पहले से बोली जा रही है। यह भारत की आधिकारिक भाषा है। हालांकि, आज यह बोलचाल की जगह पूजा और अनुष्ठानों की भाषा बन गई है। हिंदू धर्म के सभी शुभ कार्य संस्कृत के वेद मंत्रों के साथ किए जाते हैं।
Tamil Language
तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और द्रविड़ भाषा परिवार की सबसे प्राचीन भाषा है। इसका इतिहास 5000 साल पुराना है। वर्तमान में इसे 7.7 करोड़ लोग बोलते हैं। यह भाषा भारत, श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया के कई हिस्सों में बोली जाती है।
Latin Language
लैटिन भाषा प्राचीन रोम साम्राज्य और रोमन धर्म की आधिकारिक भाषा थी। यह वेटिकन सिटी की भी आधिकारिक भाषा है। लैटिन से फ्रेंच, इटालियन, स्पैनिश, रोमानियन और अंग्रेजी जैसी भाषाओं का विकास हुआ है। मध्यकाल और प्री-मॉडर्न टाइम में यह पूरे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी।
Hebrew Language
हिब्रू भाषा सेमेटिक शाखा की भाषा है और यह लगभग 3000 साल पुरानी है। यह इजराइल की आधिकारिक भाषा है। एक समय पर यह विलुप्त हो गई थी, लेकिन इसे दोबारा जीवित किया गया। यहूदी समुदाय इसे ‘पवित्र भाषा’ मानते हैं। बाइबल का पुराना नियम इसी भाषा में लिखे गए थे। यह दाएं से बाएं लिखी जाती है।
Egyptian Language
मिस्र की भाषा मिस्र की सबसे पुरानी ज्ञात भाषा है। यह अफ्रो-एशियाई भाषा परिवार का हिस्सा है और 2600-2000 ईसा पूर्व से अस्तित्व में है। यह आज भी अपनी मूल प्रकृति को बनाए हुए है।
Greek Language
ग्रीक भाषा यूरोप की सबसे पुरानी भाषा है। इसे 1450 ईसा पूर्व से बोला जा रहा है। वर्तमान में ग्रीस, अल्बानिया और साइप्रस में यह बोली जाती है। आज भी लगभग 1.3 करोड़ लोग इसे बोलते हैं।
Chinese Language
चीनी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन और पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। यह चीनी-तिब्बती भाषा परिवार का हिस्सा है। मानकीकृत चीनी भाषा को “मंदारिन” कहा जाता है। यह भाषा यीशु मसीह के आने से भी 1200 साल पहले से अस्तित्व में है। वर्तमान में 1.2 बिलियन लोग इसे बोलते हैं।
Arabic Language
अरबी भाषा का इतिहास हिब्रू और अरबी भाषाओं से जुड़ा हुआ है। इसका अस्तित्व 1000 ईसा पूर्व से पाया जाता है। आज भी इसे इराक, ईरान, सीरिया, इज़राइल, लेबनान और आधुनिक रोम में बोला जाता है।
Korean Language
कोरियन भाषा लगभग 600 ईसा पूर्व से बोली जा रही है। आज यह 80 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। इसका लिपि “हांगुल” है। प्राचीन समय में चीन के लोगों के कोरिया में बसने के कारण कोरियन भाषा पर चीनी भाषा का गहरा प्रभाव है।
Armenian Language
आर्मेनियन भाषा इंडो-यूरोपीय भाषा समूह का हिस्सा है और इसे आर्मेनिया के लोग बोलते हैं। इसका सबसे पुराना प्रमाण 5वीं शताब्दी में लिखे गए बाइबल के ग्रंथों में मिलता है। इसका उत्पत्ति 450 ईसा पूर्व हुआ था। आज यह भाषा लगभग 5% लोगों द्वारा बोली जाती है। यह मेसोपोटामिया, कॉकस क्षेत्र की घाटियों और काला सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बोली जाती है। यह आर्मेनिया गणराज्य की आधिकारिक भाषा है।
hindi language
हिंदी भाषा का इतिहास लगभग 1000 साल पुराना है। हिन्दी साहित्य की शुरुआत सातवीं-आठवीं शताब्दी में हुई थी और पहले दोहा जैसी रचनाएं लिखी जाती थीं। इन रचनाओं में धर्म, नीति और उपदेश के बारे में लिखा जाता था। ‘हिन्दी’ शब्द का पहले इस्तेमाल विदेशी मुसलमानों ने किया था।

Edited By
Ashutosh Ojha
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News