एक ही क्लास के 2 बच्चों ने मौत को लगाया गले, तीन दिन के अंदर दोनों ने किया सुसाइड, पुलिस कर रही जांच – Zee News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक स्कूल में पढ़ने वाले दो नाबालिग बच्चों ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है. इन दोनों ने कुछ ही दिनों के अंतराल  में ऐसा खौफनाक कदम उठाया.
Trending Photos
Maharashtra Suicide: अक्सर देखा जाता है कि मां-बाप की डांट से परेशान होकर बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है, महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के बुलढाणा से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसके बारे में सुनकर लोग आश्चर्य में पड़ जा रहे हैं. यहां पर एक ही स्कूल के क्लास 8 के दो स्टूडेंट्स ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है.

सदमे में परिजन
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि भारत विद्यालय के 14 साल के स्टूडेंट नमन अरुण राउत ने कथित तौर पर 11 फरवरी को अपने घर पर सुसाइड कर लिया. कुछ ही दिनों बाद 14 फरवरी को उसी स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्त अथर्व वैभव राणे ने भी कथित तौर पर सुसाइड कर लिया.राउत के माता-पिता टीचर हैं और राणे के पिता एक पुलिसवाले हैं. दो नाबालिगों की कथित सुसाइड से हुई मौतों ने उनके परिवारों को सदमे में डाल दिया है. 

चारों तरफ हो रही चर्चा
पुलिस ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों मामले आपस में जुड़े हुए थे. नाबालिगों के सुसाइड करने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, आखिर बच्चों ने मौत को क्यों गले लगाया, इसकी भी चारों तरफ चर्चा हो रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

अन्य मामला 
बीते दिन बेंगलुरु के एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली 23 साल की यशस्विनी ने भी सुसाइड कर लिया था. जिसकी खबर सुनकर हर कोई चौंक गया था. यशस्विनी अपनी मां-बाप की इकलौती संतान थी. लेकिन उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी. सुसाइड करने के बाद उनकी मां जी. प्रमिला ने बताया था कि उनकी बेटी पिछले एक साल से कॉलेज में लगातार अपमान का सामना कर रही थी. जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मानने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News