—विज्ञापन—
IND vs PAK Match Weather Report, T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में महामुकाबला होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों देशों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. अब वो आमने-सामने होंगे और फैंस एक तगड़े एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, मैच में बारिश की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है. कोलंबो का मौसम ठीक नहीं लग रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश होने की पूरी संभावना है. अगर ऐसा हुआ, तो मैच रद्द हो सकता है और कोई नतीजा नहीं निकलेगा. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल सकता है.
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान टीम का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट नीचे दिए गए हैं:

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में मौसम थोड़ा आंख-मिचौली खेल रहा है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लग रहा है कि कभी भी बारिश शुरू हो सकती है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अभी तक एक बूंद भी नहीं गिरी है. लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 से 8 बजे के बीच हल्की बारिश का अनुमान है.
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडियन रैपर हनुमानकाइंड परफॉर्म करेंगे. उन्होंने धुरंधर फिल्म के टाइटल ट्रैक में रैप किया है, जो वह आज मैच से पहले भी गाएंगे. बता दें कि, धुरंधर फिल्म को लेकर पाकिस्तान में खूब बवाल मचा था और वहां फिल्म पर बैन भी लगा दिया गया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि तारिक अपने अलग बॉलिंग एक्शन से भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल ने मानना है कि उस्मान तारिक का सामना करना भारत के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी.
भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले बारिश हुई, तो प्लान में बड़ा चेंज आ सकता है. बात चल रही थी कि टीम इंडिया अधिक स्पिनर के साथ खेल सकती है. अगर बारिश हुई और तेज हवा चलती रही, तो टीम इंडिया तेज गेंदबाज के साथ ही उतर सकती है.
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अच्छी खबर सामने आ रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम साफ हो गया है. हालांकि, शाम में अभी भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.
अभी तक बूंदाबांदी नहीं हुई है लेकिन शाम में बारिश के आसार हैं. अगर 6-7 बजे के करीब बारिश होती है, तो टॉस में थोड़ी देरी हो सकती है. इससे मैच की टाइमिंग में भी चेंज आ सकता है.
आर प्रेमदासा स्टेडियम के पास पूरे ग्राउंड को कवर करने के लिए पर्याप्त कवर मौजूद हैं. शाम में बारिश तेज होती है, तो भी मैदान पर उतना फर्क नहीं पड़ेगा. एक घंटे में ग्राउंड खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है.
भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने में अभी 6:30 घंटे बचे हैं. News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा के अनुसार कोलंबो में सुबह से बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक बारिश नहीं हुई है.
श्रीलंका डिपार्टमेंट ऑफ मीटरोलॉजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोलंबो में मौसम बदल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश होने के चांस नहीं हैं. कोलंबो के करीबी इलाकों में तेज वर्षा की संभावना है.
मैच की शुरुआत में अभी लगभग 7 घंटे रहते हैं. कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है लेकिन मौसम बना हुआ है. कुछ घंटों बाद वर्षा हो सकती है.
News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा कोलंबो में है और उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की संभावना के बारे में विस्तार से चर्चा की है. उन्होंने बताया है कि मैच के बीच बारिश हो सकती है. इसी वजह से मैच रेफरी ने एक अधिक घंटा इस महामुकाबले को दिया है.
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच होने वाला है. AccuWeather के अनुसार कोलंबो में बारिश के 96% चांस हैं. अगर बारिश हुई भी, तो फैंस चाहेंगे कि कुछ ही ओवर कट हो. पूरा मैच रद्द होना सही नहीं रहेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in