Nagabandham Teaser: प्राचीन मंदिरों के एक मिथक पर बेस्ड है इस फिल्म की कहानी, शानदार विजुअल्स कर रहे इंप्रेस – AajTak

Feedback
तेलुगू सिनेमा से आईं माइथोलॉजिकल बैकग्राउंड वाली पैन इंडिया एडवेंचर ड्रामा फिल्मों ने जनता को बहुत इम्प्रेस किया है. चाहे ‘कार्तिकेय 2’ हो या ‘हनुमान’ और ‘मिराई’ जैसी फिल्में. अब इस इंडस्ट्री से एक और पैन इंडिया फिल्म आ रही है- नागबंधम. महाशिवरात्रि के मौके पर तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने ये टीजर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों की जिज्ञासा और भक्ति, दोनों उछाल मारने लगी हैं.
प्राचीन रहस्यों और विष्णु मंदिरों के एक गूढ़ रहस्य पर बेस्ड कहानी लेकर आ रही ‘नागबंधम’ में कोई बड़ा स्टार नहीं है. ना ही इसके टीजर में कोई विस्फोटक डायलॉग है. मगर सिर्फ विजुअल्स ही आपको ‘नागबंधम’ के टीजर में धंसाए रखेंगे.
क्या है ‘नागबंधम’ का प्लॉट?
पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ जैसे प्राचीन विष्णु मंदिरों में नागबंधम नाम के एक अनुष्ठान की परंपरा रही है. इस प्रथा से इन मंदिरों के शानदार खजानों की कई दंतकथाएं जुड़ी हैं. ‘नागबंधम’ ऐसी ही एक कहानी पर बेस्ड है. टीजर दिखाता है कि एक लालची किरदार, शायद इन मंदिरों में छुपे खजाने पर से नागबंधम का सुरक्षा कवच तोड़ना सीख गया है.
डायरेक्टर अभिषेक नामा की ‘नागबंधम’ विष्णु मंदिरों और नागबंध के रहस्य को हिमालय की गर्भ में छुपे किसी प्राचीन स्थान से जोड़ती है. ये कहानी कई अलग-अलग टाइम पीरियड्स में घटती हुई लग रही है. इसमें मॉडर्न किरदारों के साथ-साथ, कई लाख सालों पहले के माइथोलॉजिकल किरदार भी दिख रहे हैं. दिलचस्प ये है कि ‘नागबंधम’ के पूरे टीजर में एक भी डायलॉग नहीं है. केवल बैकग्राउंड स्कोर और शानदार विजुअल्स से ही कहानी आपका इंटरेस्ट बांधे रखती है.
क्या है ‘नागबंधम’ की कास्ट?
इस फिल्म में यंग तेलुगू स्टार विराट कर्ण लीड रोल में हैं. वो एक मॉडर्न किरदार के अलावा, भगवान शिव के गेटअप में भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनके साथ फीमेल लीड रोल में नाभा नतेश हैं. ईशा रेब्बा भी उनके साथ महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रही हैं. जगपति बाबू, मुरली शर्मा और जयप्रकाश जैसे दमदार कलाकारों का भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल है. 
रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘नागबंधम’ अपने एक खास सेट के लिए भी चर्चा बटोर चुकी है. मेकर्स ने 10 करोड़ की लागत से हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक प्राचीन मंदिर का शानदार सेट बनवाया है. इस मंदिर में ‘नागबंधम’ का एक गाना और कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाने वाले हैं. यहां देखें ‘नागबंधम’ का टीजर:
इस फिल्म को इस साल गर्मियों में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है, मगर एक सटीक डेट नहीं रिवील हुई है. मजेदार ये है कि ‘नागबंधम’ ऑरिजिनल तेलुगू वर्जन के साथ-साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी. देखना है कि ये एंबिशियस फिल्म थिएटर्स में क्या कमाल करती है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News