IND vs PAK live score, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत के 2 विकेट गिर गए हैं. ईशान किशन ने जोरदार अर्धशतक लगाया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं.
Trending Photos
T20 World Cup 2026: India vs Pakistan Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत के 2 विकेट गिर गए हैं. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं. ईशान किशन ने पाकिस्तान पर काउंटर अटैक करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंद पर 77 रन बनाए.
टीम इंडिया को पहला झटका पहले ओवर में लगा. ओपनर अभिषेक शर्मा खाता खोले बगैर सलमान अली आगा की गेंद पर शाहीन अफरीदी को कैच दे बैठे. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है. ईशान ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान ने अपनी 77 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने तिलक के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद पर 87 रन की साझेदारी की.
भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं. अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है. संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 से बाहर हो गए. पाकिस्तान की टीम रनचेज में कभी अच्छी नहीं रही है. इसके बावजूद सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी का फैसला करके सबको हैरान कर दिया. दोनों टीमें टूर्नामेंट अच्छी शुरुआत के बाद इस हाई-प्रेशर मैच में उतरी हैं. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को हराकर की और फिर नामीबिया को 93 रन से हराया. दूसरी ओर,पाकिस्तान को नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरू में मुश्किल हुई, लेकिन वह एक रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रहा. इसके बाद उसने USA पर भी आराम से जीत हासिल की.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जोरदार प्रहार करते हुए 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया. भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 37 गेंद पर 72 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा 7 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं. ईशान ने अपनी पारी में अब तक 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: पावरप्ले में भारत ने मारी फिफ्टी
टीम इंडिया ने पहले ओवर में खराब शुरुआ के बाद खुद को संभाल लिया है. सलमान अली आगा ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया था और अभिषेक शर्मा का विकेट भी लिया था. उसके बाद ईशान किशन ने जोरदार काउंटर अटैक किया. टीम इंडिया ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं. इसका मतलब है भारत ने पिछले 5 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 51 रन ठोके हैं. ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है. ईशान 25 गेंद पर 42 और तिलक 7 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: ईशान किशन ने किया काउंटर अटैक
अभिषेक शर्मा के पहले ओवर में आउट होने के बाद ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ काउंटर अटैक किया है. उन्होंने 16 गेंद पर 25 रन बना लिए हैं. किशन ने 3 चौके और एक छक्का लगाया है. तिलक वर्मा 4 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: भारत को पहले ओवर में पहला झटका
टीम इंडिया को पहले ओवर में पहला झटका लगा. सबको सरप्राइज करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आ गए. उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक को शाहीन अफरीदी के हाथों कैच करा दिया. भारत का स्कोर एक ओवर में एक विकेट पर 1 रन है. ईशान किशन 1 रन बनाकर नाबाद हैं और तिलक वर्मा को अभी अपना खाता खोलना है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: सलमान अली आगा ने किया हैरान
भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर उतर गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने सबको हैरान करते हुए पहले ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल ली. वह इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार बॉलिंग कर रहे हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: एक बार फिर नो हैंडशेक
भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने टॉस के समय एक बार फिर से हाथ नहीं मिलाया. एशिया कप से चला आ रहा ये नो हैंडशेक का क्रम कोलंबो में भी जारी रहा. सूर्या ने पहले ही कह दिया था कि कुछ भी कंफर्म नहीं है.
#SalmanAliAgha has won the toss and elected to field first!
What total will #TeamIndia post in this all-important clash?
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW https://t.co/SpqYo6n3dL pic.twitter.com/e6R5Kldx26
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: भारत को बल्लेबाजी का न्योता
भारतीय टीम टॉस हारकर भी महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव आए हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: थोड़ी देर में टॉस
भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं. दोनों टीमें मैदान में प्रैक्टिस कर रही हैं और स्टैंड दर्शकों से खचाखच भर गया है. अब थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. सलमान अली आगा और सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजरें हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तान की टीम भी स्टेडियम पहुंची
भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा पाकिस्तान की टीम भी मैच के लिए स्टेडियम पहुंच गई है. उसके फैंस भी स्टेडियम के बाहर नजर आए. अब आर प्रेमदासा स्टेडियम में अगर बारिश नहीं होती है तो जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: Pakistan Cricket Team arrive at the R. Premadasa Stadium in Colombo for their match against India #INDvPAK #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/nw3vuS6N3i
— ANI (@ANI) February 15, 2026
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए भारकतीय क्रिकेट टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहुंच चुकी है. सैंकड़ो फैंस ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए. टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी.
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live: टॉस से पहले बारिश की 49% संभावना
AccuWeather के अनुसार कोलंबो में शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच बारिश की 49% संभावना है, जिसका मतलब है कि टॉस के समय से कुछ मिनट पहले बारिश हो सकती है. हालांकि, अभी तक बारिश नहीं हुई है.
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live: बारिश की उम्मीद!
AccuWeather के अनुसार, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 5 PM के बाद बारिश होने की संभावना है. यह भारत-पाकिस्तान मैच से सिर्फ़ 2 घंटे पहले है. अनुमान के अनुसार बारिश की 63% संभावना है, जबकि बादल 100% छाए रहेंगे.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE : बारिश का सता रहा डर
कोलंबो की लोकल मीडिया के मुताबिक, हवा में बहुत कम बूंदें हैं, जबकि शहर ज्यादातर बादलों से ढका हुआ है. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अभी बारिश नहीं हो रही है. शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बारिश का अनुमान है, लेकिन मैच ठीक इसी बीच शाम 7 बजे शुरू होगा. क्या आज बारिश के देवता रहम करेंगे? हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: बादलों ने फिर से बढ़ाई टेंशन
स्टेडियम के पास कुछ बादल फिर से दिख रहे हैं, लेकिन अभी बारिश की उम्मीद बहुत कम लग रही है. शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बारिश का अनुमान है, लेकिन क्या ऐसा होगा? हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स इस बात की पुष्टि करती हैं कि बादल अब छंटते दिख रहे हैं और धूप खिलने से दोनों देशों के फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ रही है, जिससे भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कोई रुकावट न आने की पूरी संभावना है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: आसमान में छाए बादल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में काफी हवा चल रही है और हालांकि बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में काफी बादल छाए हुए हैं. फ्लडलाइट्स चालू हैं और यह क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर हो सकती है. ऐसे में फैंस को टॉस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live Updates: कोलंबो में धूप
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोलंबो में बादल छंट गए हैं और अभी तेज धूप है. हालांकि, अनुमान के मुताबिक दोपहर 3 बजे के आसपास बारिश हो सकती है और मैच शुरू होने से ठीक पहले भारी बारिश हो सकती है.
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live Updates: हाथ न मिलाने का रवैया
संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘हाथ न मिलाने’ के रवैये पर चौंकाने वाला फैसला सुनाया. उन्होंने X पर लिखा, ” यह ‘हाथ न मिलाने’ की बेवकूफी भरी बात भारत ने शुरू की है. यह हमारे जैसे देश के लिए ठीक नहीं है या तो खेल की भावना के साथ ठीक से खेलें या बिल्कुल न खेलें.”
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live Updates: भारत को फायदा?
भारत ने पाकिस्तान को अब तक खेले गए 16 T20 मैचों में 12 बार हराया है. 2007 में पहले एडिशन के बाद से आठ T20 वर्ल्ड कप मैचों में इसका रिकॉर्ड 6-1 का शानदार है, जिसमें एक मैच टाई रहा. उस टाई मैच को भी भारत ने अपने नाम बॉल-आउट से किया था. ऐसे में रिकॉर्ड 7-1 है.
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live Updates: बारिश की 94 परसेंट संभावना
रिपोर्ट्स का दावा है कि टॉस में देरी हो सकती है क्योंकि मैच से ठीक पहले भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में बारिश एक बड़ी भूमिका निभा सकती है. मौसम के अनुमान के मुताबिक, बारिश की 94 परसेंट संभावना है. श्रीलंका के मौसम विभाग ने भी एक चिंताजनक अपडेट जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे भारी बारिश हो सकती है. अगर मैच बारिश की वजह से धुल जाता है, तो पॉइंट्स बांट दिए जाएंगे क्योंकि कोई रिजर्व डे नहीं है.
India vs Pakistan, T20 World Cup, Colombo Weather Live: कोलंबो में जबरदस्त ड्रेनेज
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पूरे खेलने की जगह को बचाने के लिए काफी कवर हैं. इससे ग्राउंड स्टाफ़ बारिश रुकने के 45 से 60 मिनट के अंदर पिच तैयार कर सकता है. ऐसे में अगर बारिश भी होती है तो ज्यादा देर के लिए मैच नहीं रुकने वाला है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026, Colombo Weather Live: दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय
भारत और पाकिस्तान दोनों ने अब तक टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं. दोनों ने उन मैचों में जीत दर्ज की है.। भारत जहां यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत के दम पर इस मुकाबले में उतरेगा, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और USA को हराया है.
India vs Pakistan, Colombo Weather LIVE: क्या टॉस देरी से होगा?
ईएसपीएनल क्रिकइन्फो के अनुसार, कोलंबो के खेतारामा इलाके के लिए मौसम के ताजा अनुमान के अनुसार, टॉस में देरी हो सकती है. जहां आर प्रेमदासा स्टेडियम है, वहां पहली गेंद फेंके जाने से एक घंटे पहले शाम 7 बजे के करीब जोरदार बारिश हो सकती है.
Colombo Weather Live: कोलंबो के मौसम पर बड़ा अपडेट
मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रुप A मैच के दौरान बारिश होने की बहुत संभावना है और यह देखते हुए कि कोई रिजर्व डे नहीं है, अगर मैच बारिश में बदल जाता है तो दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स बंट जाएंगे. हालांकि, फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका के मौसम विभाग ने कहा है कि कोलंबो में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं हो सकती है. दूसरी ओर, पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. हालांकि, कोलंबो, जो पश्चिमी प्रांत में है, रात में धुंध के साथ सूखा रहने की उम्मीद है.
India vs Pakistan LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड
पहले भारत और पाकिस्तान T20 इंटरनेशनल मैचों में 16 बार एक-दूसरे से भिड़े हैं, जिसमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें आठ बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत 7-1 से आगे है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: कोलंबो में कैसा है मौसम?
कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है. आसमान में कुछ बादल हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं लग रहा कि बारिश होगी.। हालांकि, मौसम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान बारिश की बहुत ज़्यादा संभावना है. अब देखना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर के समय बारिश होती है या नहीं.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: कोलंबो में कैसा है भारत का रिकॉर्ड
कोलंबो में टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस ग्राउंड पर टीम ने 15 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से 11 बार जीत दर्ज की है. वहीं, 4 मुकाबले टीम इंडिया ने गंवा दिए हैं. भारत को इस मैदान पर 3 बार श्रीलंका जबकि एक बार ऑस्ट्रेलिया ने हराया है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: महामुकाबले पर बारिश का साया
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले पर बारिश का साया छाया हुआ है. पाकिस्तान और भारत दोनों ही टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो जीत दर्ज की हैं. मौसम विभाग ने भी इसके लिए अलर्ट दे दिया है.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 LIVE: कोलंबो में कितनी बार भिड़े भारत-पाकिस्तान
टी20 फॉर्मेट में कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार टक्कर हुई है. साल 2012 में पिछली बार ये दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरी थीं. इस दौरान भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था.
एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला होते हुए जी न्यूज में हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.