—विज्ञापन—
Rashifal 14 February 2026 (Today's Horoscope): द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 फरवरी 2026 को वैलंटाइन डे है. साथ ही शनि महाराज को समर्पित शनि त्रयोदशी भी है. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए प्यार, सेहत और आर्थिक स्थिति आदि के लिहाज से कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें आज 14 फरवरी 2026, शनि देव को समर्पित शनिवार के राशिफल के बारे में.
मेष राशि- इच्छानुसार काम के पूरा न होने से शनिवार को आप तनाव में रहेंगे. इसके अलावा सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. उम्मीद है कि 14 फरवरी 2026 की शाम में आपका किसी खास दोस्त से झगड़ा होगा.
वृषभ राशि- परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से मानसिक तनाव दूर होगा. कामकाजी लोगों को कामकाज में मोटा मुनाफा होगा. साथ ही निवेश के सुनहरे अवसर मिलेंगे.
मिथुन राशि- मित्रों के साथ 14 फरवरी 2026 को आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इसके अलावा छोटी दूरी की यात्रा का प्लान भी बन सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
कर्क राशि- सिंगल लोगों को अपना हमसफर मिल जाएगा, जिसकी वजह से 14 फरवरी 2026 का दिन यादगार बनेगा. वहीं, जो लोग अपने लवमेट से मिल चुके हैं, उनके रिश्ते में खुशी और रोमांस का अच्छा तालमेल रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें अचानक से मोटा उछाल देखने को मिलेगा.
सिंह राशि- मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा अच्छी रहेगी. यदि आज आप खुद के वाहन से कहीं जाते हैं तो सावधान रहें. दिन खत्म होने से पहले घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च होगा.
कन्या राशि- पारिवारिक जीवन के खुशनुमा रहने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं तो वो दूर होंगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें 14 फरवरी 2026 को उछाल देखने को मिलेगा.
तुला राशि- साझेदारी में किए गए बिजनेस से 14 फरवरी 2026 को आपको नुकसान होगा. इसके अलावा चोट लगने के भी योग हैं. घर में आपकी बातों को अहमियत नहीं दी जाएगी, जिस कारण आप परेशान रहेंगे.
वृश्चिक राशि- सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आएगा. वहीं, जो लोग रिश्ते में बंध चुके हैं, उन्हें जीवनसाथी से बातचीत करने का वक्त नहीं मिलेगा. कारोबारी यात्राओं और निवेश करने के लिए 14 फरवरी 2026 का दिन शुभ नहीं है.
धनु राशि- कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल के रहने से मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, शाम के समय आर्थिक नुकसान हो सकता है. सही जगह पर निवेश न करने के कारण दिनभर (14 फरवरी 2026) आपको तनाव रहेगा.
मकर राशि- जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण नुकसान होगा. सेहत की बात करें तो उसमें सुधार की जगह 14 फरवरी 2026 को गिरावट देखने को मिलेगी. यदि आप किसी दोस्त से प्यार करते हैं तो उनसे अपने प्यार का इजहार करना शनिवार को सही नहीं रहेगा.
कुंभ राशि- 14 फरवरी 2026 को परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं. उम्मीद है कि दूर के किसी रिश्तेदार से दिन खत्म होने से पहले मुलाकात होगी. यदि आप कोई महंगी चीज खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए ये दिन शुभ है.
मीन राशि- भाग्य का साथ मिलने के कारण बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा. दिनभर मन में उत्साह रहेगा. साथ ही किसी नए काम में रुचि बढ़ेगी. हालांकि, परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in