Union Budget 2026: सस्ती होंगी कारें या सिर्फ EV को मिलेगा फायदा? ऑटो सेक्टर को बजट से क्या उम्मीद – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Union Budget 2026: आज 1 फरवरी को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. हर साल की तरह इस बार भी बजट से टैक्स, छूट और कस्टम ड्यूटी से जुड़े बड़े ऐलान की उम्मीद है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है. ऐसे में गाड़ी को लेकर लोगों में यह सवाल है कि बजट के बाद कारें सस्ती होंगी या महंगी. माना जा रहा है कि बजट का सीधा फायदा आम कार खरीदारों को मिल सकता है. खासकर छोटी कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती की संभावना जताई जा रही है, जबकि लग्जरी कारों के दाम लगभग जस के तस रह सकते हैं.
4 मीटर से कम लंबाई वाली पेट्रोल और डीजल कारों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस बदलाव का असर कीमतों पर साफ दिख सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे छोटी कारों के दाम करीब 10 से 12 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं, जिससे पहली बार कार खरीदने वालों को राहत मिलेगी.
CNG और LPG कारें होंगी ज्यादा किफायती
सस्ती कारों की कैटेगरी में आने वाली CNG और LPG गाड़ियां भी अब ज्यादा किफायती हो सकती हैं. जीएसटी की दर 18 प्रतिशत होने से इन वाहनों की ऑन रोड कीमत कम होने की उम्मीद है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कार खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा मिलेगा.
EVs के लिए अच्छी खबर
इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भी बजट और GST 2.0 से राहत की उम्मीद है. बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी कम किए जाने की संभावना है. अगर ऐसा होता है, तो ईवी की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट घटेगी और इसका सीधा फायदा ग्राहकों तक पहुंचेगा.
लग्जरी कारों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं
जहां एक तरफ छोटी और मिड साइज कारों के सस्ते होने की उम्मीद है, वहीं बड़ी और लग्जरी कारों की कीमतों में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है. इन पर फिलहाल 40 प्रतिशत की जीएसटी दर लागू है, जो आगे भी जारी रहने की उम्मीद है.
लोकल मैन्युफैक्चरिंग से मिल सकता है फायदा
भारत में बने पुर्जों का इस्तेमाल बढ़ने से कारों की लागत कम हो सकती है. लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से कंपनियां कीमतें घटा सकती हैं, जिसका असर धीरे धीरे बाजार में देखने को मिलेगा.
खरीदारों के लिए क्या है नतीजा
कुल मिलाकर बजट 2026 और GST 2.0 के बाद छोटे और मध्यम सेगमेंट की कारें ग्राहकों के लिए ज्यादा सस्ती हो सकती हैं. वहीं, लग्जरी कारों की कीमतों में फिलहाल स्थिरता बने रहने की उम्मीद है. ऐसे में आने वाले महीनों में आम खरीदारों के लिए कार खरीदना थोड़ा आसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Union Budget 2026: बजट के बाद सस्ते होंगे स्मार्टफोन या बढ़ेंगे दाम? जानिए पूरी तस्वीर

न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News