कैमूर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि यह परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक जिले
प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी सुबह 9:00 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक, केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
जूता-मोजा पहनकर आने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा
परीक्षा केंद्रों पर जूता-मोजा पहनकर आने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा; केवल चप्पल में ही प्रवेश की अनुमति होगी। मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन फ्रिस्किंग की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा एक सुरक्षित और घेरायुक्त क्षेत्र में की जाएगी।
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिट-पुर्जा या किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह वर्जित है। कदाचार रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
नकल या चोरी करते पकड़े जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र गुम हो जाता है, तो स्कैन फोटो और रोलशीट से सत्यापन के बाद उसे औपबंधिक अनुमति दी जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, वरीय दण्डाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर पहुंचने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की अपील की है। केंद्राधीक्षकों को पेयजल, रोशनी, शौचालय और सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.