Bihar Breaking News Live: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि आज, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, बापू सभागार में RJD ने रखा कार्यक्रम – Zee News

Bihar Breaking News: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनकी सियासी विरासत को लेकर एक बार फिर से घमासान देखने को मिल रहा. जेडीयू और राजद दोनों जननायक के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. दूसरी ओर दानापुर छात्रा मौत मामले में पुलिस आज क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज (मंगलवार, 17 फरवरी) को 38वीं पुण्यतिथि है. जननायक की सियासी विरासत को लेकर एक बार फिर से बिहार की सियासत में घमासान देखने को मिल रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वहीं लालू यादव की पार्टी राजद भी इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. राजद की ओर से आज पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. दानापुर छात्रा मौत मामले में पुलिस आज घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट करेगी. इसके लिए मृत छात्रा के वजन और कद के अनुरूप तीन पुतले बनवाए गए है, जिन्हें बारी-बारी से बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से नीचे फेंका जाएगा. इससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना वाले दिन क्या छात्रा को किसी ने धक्का दिया था अथवा उसने खुद छलांग लगाई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News