यूपी विधानसभा में आज बजट सत्र का 7वां दिन है। शुरुआत प्रश्न काल से हुई। विधायक पल्लवी पटेल ने विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर्स को चिकित्सा अवकाश नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।
सत्र शुरू होने के पहले ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस के विधानसभा घेरने के ऐलान पर कहा- “यह लोकतंत्र है। कोई भी कानून के दायरे में प्रदर्शन कर सकता है; कोई समस्या नहीं है… उन्हें पहले MGNREGA और VB-G-RAM G बिल की तुलना करनी चाहिए। MGNREGA में समय पर मज़दूरी नहीं दी जाती थी, जबकि VB-G-RAM-G बिल में संशोधन है कि अगर मज़दूरों को एक हफ़्ते के अंदर मज़दूरी नहीं मिलती है, तो उन्हें ब्याज़ दिया जाएगा। इसमें मज़दूरी के दिनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।”
बजट सत्र के छठे दिन सीएम योगी ने विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सीएम योगी ने शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा बहुओं की सैलरी बढ़ाने की बात ही। निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों की पेंशन को भी बढ़ाने की बात कही है। इसके पहले प्रश्न काल के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हस्तक्षेप कर बचाव किया और जवाब दिया।
SIR में खामियों को लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “फॉर्म 7 को भाजपा के लोग ही बांट रहे हैं… यह सरकार करा रही है। जहां-जहां BLO ठीक काम कर रहे हैं वहां BLO को हटाया जा रहा है, भाजपा के लोग उन्हें धमका रहे हैं। थाने में FIR नहीं लिखी जा रही, यह सरकार करा रही है। भाजपा की आंखों में धूल जमी हुई है, अगर कहीं सबसे अच्छा काम हुआ है तो JPNIC और रिवर फ्रंट का काम हुआ है।
#WATCH | लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “फॉर्म 7 को भाजपा के लोग ही बांट रहे हैं… यह सरकार करा रही है। जहां-जहां BLO ठीक काम कर रहे हैं वहां BLO को हटाया जा रहा है, भाजपा के लोग उन्हें धमका रहे हैं। थाने में FIR नहीं लिखी जा रही, यह सरकार करा रही है…… pic.twitter.com/4oqQSAtTnF— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2026
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.