UAE में दिखा रमजान का चांद, सऊदी में इंतजार, जानें भारत में कब से शुरू होगा रोज़ा? – Zee News

India Ramadan Date: UAE में रमज़ान का चांद दिखने के बाद रोज़े शुरू हो गए हैं, लेकिन सऊदी अरब में चांद नहीं दिखा. इसलिए, भारत समेत कई देशों में रोज़े की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है और फैसला चांद दिखने पर निर्भर करेगा.
Trending Photos
Ramadan 2026: इस्लाम का सबसे पाक महीना शुरू हो गया है. दुनिया भर में रमजान 2026 की तैयारियां चल रही हैं. UAE के अबू धाबी में शाबान महीने का आखिरी चांद दिख गया है. UAE में लोग आज (17 फरवरी) से ही रोज़ा रख रहे हैं लेकिन दुनिया की सबसे पवित्र जगह सऊदी अरब के मक्का और मदीना में चांद का दीदार नहीं हुआ है. सऊदी सरकार ने ऐलान किया है कि लोग आज चांद देखें. अब भारत और कई दूसरे देशों के मुसलमान इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि उन्हें रोज़ा कब से शुरू करना चाहिए. क्योंकि आमतौर पर सऊदी अरब में चांद एक दिन पहले दिख जाता है, फिर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और कई दूसरे देशों में अगले दिन चांद दिखता है और रोज़ा रखा जाता है. ऐसे में भारत में मुसलमान कब से रोज़ा रखेंगे? आइए बताते हैं.
दरअसल, सऊदी अरब, पाकिस्तान, भारत और दूसरे देशों में रमजान की शुरुआत नए चांद के दिखने पर निर्भर करती है. इसलिए रोज़ा शुरू करने से पहले चांद का बेसब्री से इंतजार किया जाता है. चांद दिखने के अगले दिन से रोज़ा रखा जाता है. आमतौर पर सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में रमजान शुरू हो जाता है, क्योंकि भौगोलिक हालात की वजह से यहां चांद देर से दिखता है. कभी-कभी, अगर भारत में चांद नहीं दिखता है, तो सऊदी अरब की घोषणा के आधार पर रोजा शुरू किया जाता है. इसी वजह से दुनिया भर के मुसलमान रमजान से पहले सऊदी अरब में चांद दिखने की खबरों पर नजर रखते हैं. लेकिन अगर आज सऊदी अरब में चांद दिख जाता है और आज भारत में भी रमजान का चांद दिख जाता है, तो मुसलमान रोजा कब से शुरू करेंगे? आइए जानते हैं.

सऊदी अरब में रोज़ा कब शुरू होगा?
मौलाना करीम के मुताबिक, रमजान की शुरुआत पूरी तरह से नए चांद के दिखने पर निर्भर करती है. किसी भी देश में रोज़ा तभी शुरू होता है जब चांद दिखने की पुष्टि हो जाती है. उन्होंने बताया कि अगर आज सऊदी अरब में चांद दिख जाता है, तो वहां 18 फरवरी से रोज़ा शुरू हो जाएगा. इसी तरह, अगर आज भारत में चांद दिख जाता है, तो भारतीय मुसलमान भी 18 फरवरी से रोज़ा रखेंगे. हालांकि, भौगोलिक हालात की वजह से चांद आमतौर पर पहले सऊदी अरब में दिखता है, उसके बाद भारत और पाकिस्तान में. 

Add Zee News as a Preferred Source

भारत में कब से लोग रखेगा रोजा
मौलाना करीम ने कहा कि भारत में अलग-अलग मुस्लिम संगठन और चांद कमेटियां चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि करती हैं. अगर संबंधित संगठन चांद दिखने का ऐलान करते हैं, तो अगले दिन यानी 18 फरवरी से रोज़ा शुरू हो जाएगा. नहीं तो, रमज़ान 19 फरवरी से शुरू होगा. इसलिए, आखिरी फैसला चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि पर निर्भर करता है.
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News