Feedback
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में सैटल हो गई हैं. लेकिन दिल से वो देसी ही हैं. विदेश में रहकर भी प्रिंयका भारतीय रस्मों को फॉलो करती हैं. लेकिन उनका एक हालिया इंटरव्यू लोगों को खटका है. एक्ट्रेस को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं. इसकी वजह है प्रियंका के इस इंटरव्यू में भारत का गलत मैप दिखाया जाना. लोगों ने प्रियंका की इसे लेकर आलोचना भी की.
प्रियंका के पीछे क्यों पड़े ट्रोल्स?
प्रियंका ने वैरायटी के लिए एक इंटरव्यू दिया था. फुल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद बवाल मचा है. इंटरव्यू में एक्ट्रेस से भारतीय और विदेशी चीजों में फर्क बताने को कहा गया था. इस सेगमेंट का नाम है- इंडियन ऑर नॉट इंडियन विद प्रियंका चोपड़ा. इस वीडियो को काफी अच्छे व्यूज भी मिले हैं. लेकिन वीडियो की शुरुआत में भारत के गलत मैप को देखकर लोगों का पारा हाई हो गया. नक्शे से पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) गायब है. ये नक्शा एक तरह का मोंटाज प्लेट है. जो शायद इंटरव्यू के वक्त प्रियंका ने देखा भी नहीं होगा. शो बनने के बाद इसे एडिट के वक्त लगाया गया. लेकिन लोग प्रियंका पर निशाना साधने लगे.
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, वीडियो में दिखा भारत का नक्शा बिल्कुल इंडियन नहीं है. दूसरे ने कहा- भारत के गलत मैप का इस्तेमाल न करें. यूजर ने प्रियंका के लिए लिखा- मैं एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू देख रहा था. मालूम पड़ा कैसे PoK हटाकर भारत का मैप दिखाया. ऐसा करने का हक आपको किसने दिया? इस गलती को जल्दी सुधारो. वहीं कुछ यूजर्स प्रियंका चोपड़ा पर ही सवाल खड़ने करने लगे. एक यूजर ने पूछा- ये गलत नक्शा प्रियंका को कैसे ठीक लगा? कुछ फैंस का मानना है कि प्रियंका को बिना बात के ट्रोल किया जा रहा है. उन्होंने शायद ये नक्शा इंटरव्यू के वक्त देखा भी नहीं था. फैंस ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है.
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनका करियर पीक पर है. वो हिंदी इंडस्ट्री में एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी से कमबैक करने वाली हैं. इसमें उनके हीरो महेश बाबू होंगे. पहली बार प्रियंका और महेश की जोड़ी बनी है. इनके अलावा एक्ट्रेस के हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं. एक्ट्रेस इंस्टा पर पति और बेटी संग फोटोज पोस्ट कर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू