—विज्ञापन—
NZ vs CAN T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 विश्व कप 2026 में 31वां मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला जा रहा है. कनाडा की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. टीम के लिए युवराज सामरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. सामरा ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की दर्शनीय पारी खेली. उनकी इस बेहतरीन पारी के दम पर ही टीम ने 20 ओवरों में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया है. कीवी टीम को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो 174 रन का स्कोर खड़ा करना होगा.
साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद कीवी टीम इस मैच में अपनी जीत की लय हासिल करना चाहेगी तो वहीं सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरी है. दूसरी तरफ कनाडा की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार मिली है. टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश रहेगी. ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल में कनाडा का सामना करेगी.
टी20 विश्व कप के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख पाएंगे तो वहीं ओटीटी के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
कनाडा- युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल
इस टूर्नामेंट में इस मैदान पर मैच खेले जा चुके हैं. अभी तक हुए मैचों में पिच बल्लेबाजों के हित में दिखी है. बल्लेबाजी करने के लिए पिच शानदार रहेगी. न्यूजीलैंड की टीम के लिए ये इस मैदान पर सुबह का दूसरा मुकाबला होगा. ऐसे में टीम इन परिस्थितियों से वाकिफ होगी. गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ा संभल कर गेंदबाजी करनी होगी.
न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच ये टी20 इंटरनेशनल में ये पहला मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमें इस फॉर्मेट में एक दूसरे के सामने कभी नहीं आई हैं. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो सुपर 8 में जगह पक्की हो जाएगी तो वहीं हार कनाडा को टूर्नामेंट से बाहर की राह दिखाएगी.

रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है. टीम ने 9 ओवरों में 93 रन हो चुका है.
न्यूजीलैंड का स्कोर- 9 ओवर 93 रन 2 विकेट
न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 5 ओवरों में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम के लिए रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.
कनाडा के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 2 झटके लगा चुके हैं. दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. सीफर्ट ने 6 तो वहीं एलन ने 21 रनों की पारी खेली.
न्यूजीलैंड की टीम कनाडा के सामने मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. टीम के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.
न्यूजीलैंड के सामने कनाडा की टीम ने 20 ओवरों में 173 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम के लिए युवराज सामरा ने शानदार शतक जड़ा. कीवी टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 174 रन बनाने होंगे.
कनाडा को युवराज सामरा के रूप में चौथा झटका लगा है. उन्होंने इस मैच में कमाल की शतकीय पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए.
कनाडा ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट निकोलस किर्तन के रूप में खोया है. वो इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 3 गेंदों में 2 रन बनाकर जिमी नीशम का शिकार हो गए.
कनाडा का स्कोर- 18.3 ओवर 160 रन 3 विकेट
तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कनाडा को दूसरा झटका दिया है. उन्होंने 18वें ओवर में नवनीत का विकेट चटकाया. नवनीत ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए हैं. उनको आउट करने के लिए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन कैच लपका.
कनाडा का स्कोर- 18 ओवर 158 रन 2 विकेट
युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने तूफानी शतक जड़ दिया है. उन्होंने 58 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. ये उनके इंटरनेशनल करियर की पहली सेंचुरी है.
कनाडा का स्कोर- 17 ओवर 150 रन 1 विकेट
कनाडा का पहला विकेट गिर चुका है. टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेल जेमीसन का शिकार बने हैं. इस पारी में उन्होंने 4 चौके जड़े हैं.
कनाडा का स्कोर- 14 ओवर 116 रन 1 विकेट
कनाडा के सलामी बल्लेबाजों ने कीवी टीम के सामने जोरदार शुरुआत की है. सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं.
कनाडा का स्कोर- 13 ओवर 102 रन 0 विकेट
कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. कनाडा का स्कोर 10.5 ओवरों में बिना कोई नुकसान 80 रन है.
न्यूजीलैंड के धमाकेदार गेंदबाजी अटैक के बावजूद कनाडा की शुरुआत अच्छी रही है. उन्होंने एक भी विकेट नहीं गंवाया और 32 रन बनाए.
कनाडा की टीम से युवराज समरा और दिलप्रीत बाजवा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल
कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पिच बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छी नजर आ रही है.
न्यूजीलैंड और कनाडा की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. ऐसे में दोनों ही टीमें क्या रणनीति बना के उतरेंगी ये देखना दिलचस्प होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in