कैब में अपना ही 4 साल का बच्चा भूल गए मां-बाप, घर पहुंचकर आई याद तो खिसक गई धरती, आगे जो हुआ हर पैरेंट को ज… – Zee News

बेंगलुरु में ये घटना सुनकर हर मां-बाप का दिल धक-धक हो जाएगा. शुक्रवार रात (14 फरवरी 2026) हेन्नुर इलाके में एक फैमिली ने कैब से उतरते वक्त अपना 4 साल का मासूम बच्चा बैकसीट पर सोता हुआ छोड़ दिया. सब जल्दबाजी में घर चले गए, कैब चली गई, और बच्चा अकेला रह गया. जिसके बाद जो हुआ सब हैरान.
Trending Photos
बेंगलुरु शहर की भागदौड़ वाली जिंदगी में कभी-कभी ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो दिल को छू लेती हैं. शुक्रवार रात हेन्नुर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक ऐसी ही घटना घटी, जहां एक छोटा सा बच्चा कैब में सोता रह गया और फैमिली उसे भूलकर घर पहुंच गई. लेकिन अच्छी बात ये कि बेंगलुरु पुलिस की तेजी से बच्चा सुरक्षित अपने घर लौट आया. चलिए, पूरी कहानी जानते हैं कि आखिर हुआ क्या था.

जल्दबाजी में भूल गए बच्चे को
शाम को जियान चुंगी नाम का 4 साल का मासूम अपनी मां गिन्नी और पांच रिश्तेदारों के साथ आईएसकॉन टेम्पल गया था. वापसी में मां ने कैब बुक की और सब घर लौट रहे थे. जियान बैकसीट पर सो गया. पोन्नप्पा लेआउट वाले अपार्टमेंट पहुंचकर सब जल्दी से उतर गए और अंदर चले गए. उन्हें बिल्कुल याद नहीं रहा कि बच्चा अभी कैब में है. ड्राइवर किरण को भी कुछ पता नहीं चला, वो कैब लेकर निकल पड़ा और दो और ट्रिप्स पूरी कर लीं. “कंट्री एंड पॉलिटिक्स” की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सब शाम 8:26 बजे के आसपास हुआ.फैमिली के घर पहुंचने के कुछ मिनट बाद गिन्नी को याद आया कि जियान कहां है. उन्होंने कैब सर्विस के कस्टमर केयर पर कॉल की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली.  फिर उन्होंने राज्य की इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्मा 112 पर कॉल कर दी. रिपोर्ट में लिखा है कि मां ने तुरंत एक्शन लिया, वरना पता नहीं क्या होता. 

पुलिस की सुपरफास्ट एक्शन
नम्मा 112 से अलर्ट मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. एएसआई मंजप्पा कोप्पल और हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, जो होयसाला-51 में पेट्रोलिंग कर रहे थे, को सूचना दी गई. वो दो मिनट में अपार्टमेंट पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक की. वहां से कैब का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला. बेंगलुरु पुलिस डिपार्टमेंट के स्टेटमेंट के अनुसार, “पुलिस टीम ने मोबाइल क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (एमसीसीटीएनएस) ऐप का इस्तेमाल करके गाड़ी के मालिक का कॉन्टैक्ट डिटेल निकाला और ड्राइवर से बात की.”उस वक्त किरण दो ट्रिप्स खत्म कर चुका था और उसे बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं था. जब उसने बैकसीट चेक की, तो जियान आराम से सो रहा था. पुलिस ने उसे बच्चे को न जगाने को कहा और वापस अपार्टमेंट आने को बोला. साथ ही, कैब की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक की जाती रही. बच्चा सुरक्षित मां-बाप के पास पहुंचा, और ये इमोशनल रीयूनियन देखने लायक था. पूरा ऑपरेशन सिर्फ एक घंटे में खत्म हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस की तारीफ और सबक
सिटी पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने अफसरों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये घटना दिखाती है कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट बच्चों की सेफ्टी के लिए कितना कारगर है. पुलिस ने फैमिली से बात की और आगे से ऐसी लापरवाही न करने की सलाह दी. 
पुलिस की सलाह, एक बार सीट जरूर देखें
पुलिस ने परिवार को समझाया कि बच्चों के साथ सफर करते समय गाड़ी से उतरते वक्त पूरी सीट जरूर चेक करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी घटना में बदल सकती है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
कृष्णा पांडेय ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब-एडिटर हैं और पिछले 8 सालों से राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामले, क्राइम और ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स जैसे कई बीट्स पर काम करते आ रहे हैं. AI के जमाने में यूजर्स के…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News