मैट्रिक हिंदी परीक्षा, छात्राएं खुश, 'सिस्टम हिला दिए' बयान वायरल: बख्तियारपुर में केंद्र के बाहर लगा जाम, … – Dainik Bhaskar

मैट्रिक परीक्षा की पहली पाली की हिंदी परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। परीक्षा केंद्र से बाहर निकली एक छात्रा ने उत्साहपूर्वक कहा, “सिस्टम हिला दिए… हिंदी मतलब सौ में सौ, मातृभाषा पर गर्व है।” यह बयान छात्रों के मजब
यह परीक्षा बख्तियारपुर के मंजू सिन्हा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (+2) में आयोजित की गई थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंची थीं। केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ और छात्राओं की चहल-पहल देखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी में संपन्न हुई।
परीक्षा समाप्त होते ही केंद्र के बाहर अचानक भीड़ बढ़ गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। कड़ी व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के बाद धीरे-धीरे जाम को खत्म किया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
अधिकारियों ने बताया कि आगे की परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्रों और आम लोगों को कोई दिक्कत न हो। छात्राओं ने बताया कि हिंदी का पेपर सरल और पाठ्यक्रम के अनुरूप था, जिससे उन्हें उत्तर देने में आसानी हुई। कई छात्राओं को अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
बख्तियारपुर में इस परीक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सफल और शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन से छात्राएं, अभिभावक और प्रशासन सभी संतुष्ट नजर आए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News