Chhattisgarh Latest News, Updates in Hindi | छत्तीसगढ़ के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) मध्य भारत का एक राज्य है (State of India). इसका कुल क्षेत्रफल 135,192 वर्ग किमी है. यह क्षेत्रफल के हिसाब से नौवां सबसे बड़ा राज्य है (Chhattisgarh Total Area). इस राज्य से सात राज्यों की सीमा लगती है-  उत्तर में उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम में महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व में झारखंड, पूर्व में ओडिशा, दक्षिण में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश (Chhattisgarh Geographical Location). इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुआ था (Chhattisgarh Formation) और रायपुर (Raipur) को राज्य की राजधानी के रूप में नामित किया गया (Chhattisgarh Capital). राज्य की आबादी 30 मिलियन है और यह भारत का सत्रहवां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है (Chhattisgarh Population). छत्तीसगढ़ में 33 जिले शामिल हैं (Chhattisgarh Districts).
राज्य विधानसभा 90 सदस्यों से बनी है. छत्तीसगढ़ से लोकसभा के 11 सदस्य हैं और राज्यसभा में राज्य से पांच सदस्य होते हैं (Chhattisgarh Administration).

छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकासशील राज्यों में से एक है. इसका सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 3.63 लाख करोड़ है. यह एक संसाधन संपन्न राज्य है. इसके पास देश का तीसरा सबसे बड़ा कोयला भंडार है और देश के बाकी हिस्सों को बिजली, कोयला और स्टील प्रदान करता है. यह मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के बाद देश में तीसरा सबसे बड़ा वन क्षेत्र है, जिसमें राज्य का 40% से अधिक भाग वनों से आच्छादित है (Chhattisgarh GDP and Economy).
छत्तीसगढ़ी थाली बहुत ही संतुलित होती है.  इसमें रोटी, भात या चावल , दाल या कढ़ी, करी, चटनी और भाजी शामिल होते हैं. कुछ छत्तीसगढ़ी व्यंजन में आमत, बफौरी, भजिया, चौसेला, दुबकीकढ़ी, फर्रा, खुरमी, मूंग बड़ा, थेठारी और मुठिया खास हैं (Chhattisgarh Food).
भारत के मध्य में स्थित छत्तीसगढ़ एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक विविधता से संपन्न है. यहां सालों भर सैलानियों आवागमन रहता है (Chhattisgarh Tourism).
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के धरदेई गांव में एक दंपती ने अपने जवान बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद सदमे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड वीडियो भी बरामद किया है.
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव की हत्या ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. मन्नाडोल क्षेत्र में बुजुर्ग अपने ही घर में मृत पाए गए. पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके बेटे नीतू ध्रुव को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में मानसिक अस्थिरता, नशे की लत और पारिवारिक विवाद जैसे एंगल सामने आए हैं. मामले की गहन जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर केंदई गांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में धनपत यादव और इंद्रजीत नेटी की मौके पर मौत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर किया गया. दुर्घटना मोरगा चौकी क्षेत्र में अंधे मोड़ पर हुई.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. चरित्र पर संदेह और लगातार कलह से आहत 25 साल की यूट्यूबर युवती ने अपने पिता की हंसिया से हत्या कर दी. घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव की है. पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव में 25 साल की यूट्यूबर ने अपने 55 साल के पिता की हंसिया से हत्या कर दी. आरोपी युवती किसी काम से गांव आई थी और अपने ताऊ के घर रुकी हुई थी. देर रात वह पिता के घर पहुंची और सोते समय उन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर संदेह को हत्या की वजह बताया जा रहा है. मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा में न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या का मामला पांच साल बाद जाकर सामने आया. साल 2018 में हुए इस मर्डर केस में 5 साल तक लड़की की लाश जमीन के नीचे दबी रही. जिसका सुराग 3D स्कैनर मशीन से मिला. फिर कोर्ट में गवाह की गवाही ने खोली पूरी साजिश.
छत्तीसगढ़ की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना के कत्ल की कहानी कोर्ट में गवाह कोमल की गवाही के जरिए सामने आई. 21 अक्टूबर 2018 को सलमा का ब्वॉयफ्रेंड और उसका दोस्त मिलकर उसका गला घोंट रहे थे. उस समय सलमा का पसंदीदा गाना भी बज रहा था. कत्ल के पांच साल बाद लाश गायब थी लेकिन पुलिस को सुराग मिलने पर हाईवे खोदना पड़ा और वैज्ञानिकों की मदद से जमीन की जांच कर लाश तक पहुंचा गया. देखें वारदात.
छत्तीसगढ़ के सबसे सनसनीखेज हत्याकांडों में शामिल सलमा सुल्ताना मर्डर केस में आठ साल बाद अदालत के भीतर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको झकझोर दिया है. कोरबा की न्यूज एंकर की हत्या की चश्मदीद गवाही ने इस वारदात की भयावह तस्वीर सामने रख दी है.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में अबूझमाड़ जैसे अति संवेदनशील इलाके में आज भी छात्राओं को शौच के लिए जंगल जाना पड़ रहा है, जबकि बच्चे जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कोहकामेटा का है. इस स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है. छात्राओं का कहना है कि लड़कों के सामने शौच के लिए जाना उन्हें शर्मिंदगी में डाल देता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद हालात नहीं बदले. इस दौरान उन्हें सांप-बिच्छू और जंगली कीड़ों का खतरा रहता है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अमाबेड़ा इलाके के अलनार गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर तनाव पैदा हो गया है. कथित तौर पर तीन परिवारों को धर्म बदलने और ‘माता पहुंचानी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार करने के बाद गांव से बाहर निकाल दिया गया.
कभी नक्सलवाद के हार्डकोर एर‍िया के तौर पर पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर में इन दि‍नों जनजातीय कला, संस्कृति व गौरव का उत्सव मनाया जा रहा है. देखें बस्तर पंडुम 2026 में दिखा संस्कृत‍ि का अद्भुत संगम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों से संवाद किया. इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के छात्रों ने PM मोदी से कई सवाल किए. सुनिए पीएम मोदी ने क्या जवाब दिए.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 76 लाख रुपये के इनामी 21 सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 14 महिला कैडर भी शामिल हैं. इन नक्सलियों ने तिरंगा और संविधान के साथ हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया.
बस्तर डिवीजन में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर और सुकमा जिलों में कुल 51 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिन पर 1.61 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था. वहीं गरियाबंद में नक्सली ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं.
लव ट्रैप, करोड़ों के लेनदेन और वॉट्सऐप चैट में संवेदनशील जानकारी शेयर करने के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ की DSP कल्पना वर्मा सुर्खियों में हैं. एक कारोबारी की शिकायत और लंबी जांच रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. जांच में वित्तीय गड़बड़ी, पद के दुरुपयोग और गोपनीय सूचना लीक जैसे गंभीर आरोप हैं. कौन हैं DSP कल्पना वर्मा और क्या है पूरा मामला..!
छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है. उन पर रायपुर के एक बिजनेसमैन को लव ट्रैप में फंसाकर 2.5 करोड़ रुपये वसूलने और गोपनीय पुलिस जानकारी लीक करने का गंभीर आरोप है.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सेंदूर नदी से मिले सीएसएफ के प्रधान आरक्षक के शव के मामले ने सनसनी फैला दी है.पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि प्रेम-प्रसंग में जवान की हत्या उसकी ही पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी.पत्नी रायपुर में रहकर साजिश रचती रही, जबकि प्रेमी ने धोखे से बुलाकर बेरहमी से हत्या कर शव को नदी की रेत में दफना दिया.
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में घरेलू विवाद ने एक बुजुर्ग दंपती की जान ले ली. दंतेश्वरी वार्ड में रहने वाले 74 वर्षीय तारा सिंह ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी विजय कौर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद तारा सिंह ने हथियार को पानी से साफ किया और दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात करीब दो बजे की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बच्चों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन देर रात हालात बिगड़ गए. दंपती के दोनों बेटे मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं, इसलिए रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी. सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां दोनों शव मिले. सूचना पर पहुंची बोधघाट पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 14 वर्षीय नाबालिग से PWD में नौकरी के नाम पर 8 साल तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मुख्य आरोपी PWD कर्मचारी कृपा शंकर और खुद को सांसद का PA बताने वाले बी.एन. पांडेय समेत 6 लोगों पर आरोप है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 मुख्य आरोपी फरार हैं. दरिंदगी का यह सिलसिला 2018 से 2025 तक चला.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुई लव स्टोरी खौफनाक मोड़ पर जा पहुंची. ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची और उसके सीने में चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ सोशल मीडिया चैट व कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को अंतरिम जमानत दी है, लेकिन जांच पूरी होने तक उन्हें राज्य से बाहर रहने का आदेश दिया गया है. कोर्ट ने कड़ी शर्तें लगाई हैं, जिनमें पासपोर्ट जमा करना और बिना अनुमति विदेश यात्रा न करना शामिल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News