सोना और चांदी की कीमतों में रात 8.30 बजे बड़ी गिरावट आई. देखते ही देखते चांदी की कीमत 2.26 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है. इसी तरह सोने के दाम में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट मल्टी कमोडिटी मार्केट यानी MCX पर देखी जा रही है.
मंगलवार की रात को MCX पर 5 मार्च वायदा के लिए चांदी की की कीमत 5.58 फीसदी या 13,378 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,26,513 रुपये पर आ गई. इसी तरह, 2 अप्रैल वायदा के लिए सोने में भी बड़ी गिरावट आई. 10 ग्राम सोना कमोडिटी मार्केट में 3,796 रुपये या 2.45 फीसदी गिरकर 1,50,964 रुपये पर पहुंच गया. यह मंगलवार को सबसे बड़ी गिरावट है.
रिकॉर्ड हाई से कितन सस्ता हुए सोना और चांदी?
29 जनवरी को सोने और चांदी के भाव ने रिकॉर्ड हाई लेवल लगाया था. चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये है, जहां से चांदी अब 1.93 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.वहीं सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस हिसाब से देखा जाए तो सोना 43 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.
इंटरनेशनल लेवल पर सोने-चांदी का भाव
17 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का स्पॉट प्राइस $4,920 – $4,950 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी $74 – $75 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. इस गिरावट के साथ ही सोना और चांदी ने इस हफ्ते का सबसे वीक लेवल टच किया है. इस गिरावट की बड़ी वहज मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती मानी जा रही है.
ईटीएफ में आ सकती है गिरावट
शेयर बाजार जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी के दाम में अचानक आई बड़ी गिरावट बुधवार को शेयर बाजार में गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ के दाम को प्रभावित कर सकती है. हालांकि मंगलवार को भी गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में गिरावट देखने को मिली थी. Gold-Silver ETFs में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. वहीं रिकॉर्ड हाई से देखें तो सिल्वर ईटीएफ 40 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं और गोल्ड ईटीएफ करीब 18 फीसदी गिर हुए हैं.
(नोट- गोल्ड और सिल्वर में किसी भी तरह की खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू