Feedback
मेष (Aries):-
Cards:- Nine of swords
किसी भी कार्य में खुद को इतना न उलझाएं. कि समस्या का सही समाधान ढूंढने में परेशानी हो. सोच समझकर स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें. कार्यों को समय पर पूरा करें. प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है. इस समय सामने वाले की बातों पर बहस ना करें.धैर्य और शांति के साथ इस स्थिति का सामना करें.किसी कार्य की शुरुआत तो अच्छी होगी. किंतु अब कार्य में काफी समस्याएं सामने आ सकती हैं. ऐसी स्थिति में इन समस्याओं से निपटने के लिए सही जानकारी का होना आवश्यक है. इस विषय से संबंधित किसी अनुभवी व्यक्ति से अपनी समस्या सजा कर सकते हैं.पुरानी सभी योजनाओं का पुन: आकलन करें.किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उस कार्य से संबंधित सभी जानकारियां एकत्र कर सकते हैं.सोच में सकारात्मक बनाए रखें.जो भी स्थिति सामने है उससे निपटने का प्रयास करें. ऐसे लोगों की बातों में ना आए.जो आपका ध्यान लक्ष्य से भटका सकते है. अपने कार्यों को स्वयं पूरा करें.
स्वास्थ्य: नाक से लगातार खून आने के कारण चिकित्सा के खुद जरूरी जांच करवाने को आवश्यक कह सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: बिना पढ़े किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है.किसी पर अति विश्वास ना करें.
रिश्ते: किसी भी रिश्ते में शक की गुंजाइश उस रिश्ते को खराब कर सकती है. शक होने पर सामने वाले से खुलकर बात करना अच्छा रहेगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू