Emmanuel Macron India Visit LIVE: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंच गए. उनका यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है. मुंबई हवाईअड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेता मिलकर इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे. विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत किया और कहा कि यह यात्रा भारत फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी.
भारत रवाना होने से पहले क्या बोले मैक्रों
भारत आने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर लिखा था कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं, ताकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा सके. उन्होंने बताया कि उनके साथ व्यापार, उद्योग, संस्कृति और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग भी भारत आ रहे हैं, जो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आगे लिखा, साथ मिलकर हम अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे. कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी.
एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
राष्ट्रपति मैक्रों भारत सरकार के निमंत्रण पर एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं. इस दौरे के दौरान वह 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भी शामिल होंगे. मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुलाकात होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे.
तीन दिन का आधिकारिक दौरा
फ्रांस के राष्ट्रपति 17 से 19 फरवरी तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक कार्यक्रम है. मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक इस बातचीत में भारत फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा शामिल होगी.
बाद में शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से भारत फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शोधकर्ता और नवाचार से जुड़े लोग भी मौजूद रहेंगे.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौर पर भारत आए हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंक्रों के बीच मुंबई के लोकभवन में द्विपक्षीय बैठक हुई, इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हमें खुशी हो रही है कि साल 2026 को भारत और फ्रांस इनोवेशन ईयर के रूप में मनाया जा रहा है. हम दोनों देशों की पार्टनरशिप को जनहितैषी साझेदारी में तब्दील कर रहे हैं.”
We are glad to mark 2026 as the India–France Year of Innovation. We are transforming our partnership into a partnership of the people!@EmmanuelMacron pic.twitter.com/9BgqAE4PH5
भारत दौरे पर आए फ्रेंच राष्ट्रपति ने मंगलवार (17 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुंबई के लोकभवन में बैठक की. मैंक्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत और फ्रांस ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. कूटनीति में इसका बहुत महत्व है.’
India and France have decided to elevate their strategic partnership to the level of a Special Global Strategic Partnership.
In diplomacy, that means a great deal.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.