दिल्ली NCR वालों के लिए खुशखबरी! होली पर चलेंगी 300 स्पेशल ट्रेन – Hindustan Hindi News

दिल्ली-एनसीआर से होली के असवर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को जाएंगे। दैनिक रेलगाड़ियों में बिहार, यूपी, झारखंड आदि जाने के लिए सीट पहले ही फुल हो चुकी हैं। ऐसे में उत्तर रेलवे की ओर से होली पर 300 से ज्यादा विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है।

बता दें कि बीते वर्ष फरवरी माह में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसा हुआ था जिसमें 18 लोगों की जान चली गई थी। इस साल 4 मार्च को होली का पर्व है जिसके लिए 28 फरवरी से ही लोग अपने घरों की तरफ जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने अपने विभिन्न स्टेशनों से लगभग 300 होली विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से बड़ी संख्या में रेलगाड़ियां आनंद विहार, नई दिल्ली और निजामुद्दीन से रवाना होंगी।

इनमें से लगभग 100 गाड़ियां अभी तक घोषित की जा चुकी हैं, जबकि अगले सप्ताह अन्य रेलगाड़ियों की भी घोषणा हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बीते वर्ष होली के अवसर पर लगभग 250 विशेष रेलगाड़ियां परिचालित की गई थीं। इस वर्ष होली के मौके पर लोगों को अधिक भीड़ का सामना न करना पड़े, इसलिए गाड़ियों की संख्या लगभग 20 फीसदी बढ़ाई गई है।

इसके अलावा अगर किसी रूट पर अतिरिक्त यात्रियों की संख्या होगी तो उस रूट पर अनारक्षित रेलगाड़ी भी तुरंत चलाकर उस रूट की भीड़ को खत्म किया जाएगा।

दिल्ली के तीनों प्रमुख स्टेशनों पर एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों को तैनात रखा जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना के होने पर तुरंत यात्री को स्टेशन पर ही उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा रेलवे अस्पताल में 30 बेड इस अवधि के दौरान आरक्षित रखने को कहा गया है। अगर किसी यात्री को उपचार की आवश्यकता पड़ी तो उसे तुरंत रेलवे अपने अस्पताल में बेड उपलब्ध कराएगा।

अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News