गुड न्यूज: लखनऊ में एक नए फ्लाईओवर को मिल सकती है मंजूरी, LDA की तैयारी – Hindustan

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए एक गुड न्यूज है। यहां जल्द ही एक नए फ्लाईओवर के निर्माण को हरी झंडी मिल सकती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 10 मार्च को होगी। बैठक को लेकर प्राधिकरण स्तर पर एजेंडा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार बैठक में समता मूलक चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। गौरतलब है कि दिसम्बर में हुई बोर्ड बैठक में एलडीए सदस्य पुष्कर शुक्ला ने गोमती नगर स्थित समता मूलक चौक पर भीषण जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया था कि यह चौराहा तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र के बीच स्थित है, जहां रोजाना हजारों वाहनों का दबाव रहता है। सुबह-शाम यहां लंबा जाम आम बात हो गई है।
बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त में इस समस्या को विधिवत दर्ज किया गया था। अब आगामी बैठक में समता मूलक चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव औपचारिक रूप से रखा जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। पुष्कर शुक्ला का कहना है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में आबादी और व्यावसायिक गतिविधियां और बढ़ेंगी, जिससे यातायात का दबाव भी बढ़ेगा। ऐसे में फ्लाईओवर का निर्माण ही जाम से स्थायी राहत दिला सकता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ इस रूट से गुजरने वाले हर व्यक्ति को बड़ी राहत मिलेगी।
नगर निगम की कार्यकारिणी और सदन की अहम बैठकें 21 और 22 फरवरी को आयोजित होंगी। 21 फरवरी को नगर निगम सदन जबकि 22 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में चालू वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट पर मुहर लगेगी।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार 21 फरवरी को होने वाली सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 2266.24 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कार्यकारिणी पहले ही इसे स्वीकृति दे चुकी है। अब अंतिम अनुमोदन के लिए इसे सदन के पटल पर रखा जाएगा। सदन की मंजूरी मिलते ही संशोधित प्रावधानों के अनुसार विभिन्न मदों में धनराशि खर्च की जा सकेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2278.34 करोड़ रुपये का मूल बजट भी तैयार कर है। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। अब इसे कार्यकारिणी की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News