धुरंधर 2-टॉक्सिक के पंगे में फंसेगी एक और टांग! ईद पर फिल्म ला रहा 'नया रजनीकांत' – AajTak

Feedback
ईद 2026 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ के धमाकेदार क्लैश का माहौल अभी से गर्माने लगा है. फैन-वॉर शुरू हो चुके हैं और जनता अपनी-अपनी चॉइस को बेस्ट बताने के चक्कर में भिड़ने लगी है. इस धमाकेदार क्लैश के चक्कर में कई और फिल्में जो ईद यानी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं, आगे के लिए टल चुकी हैं. मगर अब इस क्लैश में एक नया खिलाड़ी कूदने की फिराक में है. और ये कोई हल्का खिलाड़ी नहीं, बल्कि तमिल इंडस्ट्री का यंग स्टार है जिसे ‘नेक्स्ट रजनीकांत’ कहा जाता है.
ईद क्लैश में तीसरे खिलाड़ी की एंट्री
तमिल स्टार प्रदीप रंगनाथन ने करियर की शुरुआत में ही बैक टू बैक तीन फिल्मों से 100 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन की हैट्रिक लगाई है. अपने कॉमन मैन लुक्स के साथ जबरदस्त स्टाइलिश ऑनस्क्रीन अवतार की वजह से उनकी तुलना यंग रजनीकांत से की जाती है.
प्रदीप की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ पिछले ही साल रिलीज होने के लिए शेड्यूल थी. मगर पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसे 2026 के लिए रख दिया गया. ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ अब रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही है मगर इसकी रिलीज डेट मेकर्स की तरफ से शेयर नहीं की गई है. लेकिन मलेशिया में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर मलिक स्ट्रीम्स कॉर्पोरेशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें रिलीज डेट 19 मार्च बताई गई है. डिस्ट्रीब्यूटर ने अपनी पोस्ट में भी यही रिलीज डेट कन्फर्म की है. ये पोस्टर सामने आने के बाद से ही माना जा रहा है कि ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी ईद पर थिएटर्स में धमाका करने की फिराक में है.
धुरंधर 2-टॉक्सिक की मुश्किलें बढ़ाएगी ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’
19 मार्च के लिए तैयार फिल्मों की बात करें तो यश की ‘टॉक्सिक’ ने सबसे पहले ये रिलीज डेट अनाउंस की थी. ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने दिसंबर 2025 में अपनी धमाकेदार फिल्म रिलीज की और फिल्म की एंडिंग में ही पार्ट 2 की डेट 19 मार्च 2026 अनाउंस कर दी. हाल ही में रिपोर्ट्स आईं कि यश इस बात से खुश नहीं हैं कि ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने सेम रिलीज डेट रखने से पहले एक बार बात करना तक जरूरी नहीं समझा.
अगर अब 19 मार्च को ही ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ के आने से ‘टॉक्सिक‘ और ‘धुरंधर 2’ दोनों की मुश्किलें बढ़ेंगी. ये दोनों कई भाषाओं में रिलीज होने वाली पैन इंडिया फिल्में हैं, जिसमें तमिल भी शामिल है. प्रदीप रंगनाथन का स्टारडम ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ को बड़ी तमिल रिलीज बनाता है. उनकी फिल्म के लिए माहौल पहले से बना हुआ है इसलिए वो तमिलनाडु में तो दोनों बड़ी फिल्मों को नुकसान पहुंचाएगी ही. साथ ही बेंगलुरु, केरल के शहरों और साउथ में जहां भी तमिल फिल्मों का मार्केट है वहां ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के लिए कॉम्पिटीशन भी बढ़ाएगी.
इसलिए अगर प्रदीप की फिल्म ऑफिशियली 19 मार्च की डेट अनाउंस करती है तो ईद क्लैश का माहौल और भी गर्म हो जाएगा. अगर ऐसा होता है तो ये देखना मजेदार हो जाएगा कि ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ खुद क्या कमाल करती है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों बड़ी फिल्मों में कितनी सेंधमारी करती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News