[18 February LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में BJP निकालेगी परिवर्तन यात्रा, समापन पर विशाल रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 18 फरवरी दिन बुधवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पहला पेपरलेस बजट पेश करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मायापुर का दौरा करेंगे और इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।
इधर, आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 5 दिन के दौरे पर भारत आएंगे। इस दौरान वे AI समिट में शिरकत कर सकते हैं। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई से दिल्ली आएंगे, जहां वे भारत मंडपम में चल रहे समिट में हिस्सा लेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 18 फरवरी दिन बुधवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पहला पेपरलेस बजट पेश करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मायापुर का दौरा करेंगे और इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।
इधर, आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 5 दिन के दौरे पर भारत आएंगे। इस दौरान वे AI समिट में शिरकत कर सकते हैं। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई से दिल्ली आएंगे, जहां वे भारत मंडपम में चल रहे समिट में हिस्सा लेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकालने का ऐलान किया है। यात्रा 9 जगहों से शुरू होगी और अगले महीने 2 मार्च से 5 मार्च तक चलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी परिवर्तन रथ के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होगा और पीएम मोदी यहां एक बड़ी जससभा को भी संबोधित करेंगे.
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाने में एक लड़की, जो लोन कलेक्शन का काम करती है, उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है। उसके पिता का कहना है कि हमारी बेटी रोजाना की तरह साकेत अपने ऑफिस गई थी, लेकिन 15 तारीख की शाम को घर नहीं लौटी। उसके फोन पर कॉल किए गए, लेकिन फोन नंबर बंद आया। थोड़ी देर बाद उसके व्हाट्सएप से कॉल आता है कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर किसी लड़के के साथ जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मिसिंग की शिकायत दर्ज की है। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की अपने आप नहीं गई है, उसको दूसरे समुदाय के युवक ने किडनैप किया है।
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की कटरा बंद की कॉल पर कटरा नगर से लेकर माता वैष्णो देवी भवन मार्ग के चरण पादुका तक रोपवे परियोजना के विरोध में एक दिन का पूर्ण बंद रखा गया। बंद का असर बाजारों, दुकानों और यात्रा मार्ग पर साफ दिखाई दे रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से प्रस्तावित रोपवे परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि रोपवे शुरू होने से हजारों स्थानीय दुकानदारों, पिट्ठू, पालकी, घोड़ा संचालकों और छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होगी। समिति ने रोपवे योजना को वापस लेने की मांग दोहराते हुए प्रशासन से वार्ता कर स्थानीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट पर कम्यूनिटी नोट लिखा गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मंत्री चीन के रोबोट को भारत का रोबोट बता रहे हैं। दरअसल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने एक Orion रोबोटिक डॉग Unitree Go2 को प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया पर चीन के सरकारी माध्यमों ने कह दिया कि यह हमारा है।
कझारखंड विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी। 19 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में 24 फरवरी को राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे।
दिल्ली के द्वारका में एक दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही एसयूवी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में कथित नाबालिग आरोपी के वकील लाल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। आरोपी का पूरा परिवार तनाव और सदमे में है, खासकर वह बच्चा (आरोपी) जो अपनी बोर्ड परीक्षा ठीक से नहीं दे पा रहा है। मामले की जांच चल रही है। बच्चे के व्यवहार की सराहना की जानी चाहिए। बच्चा घटनास्थल से भागा नहीं। बच्चे का परिवार अदालत के साथ सहयोग कर रहा है। बच्चा बहुत तनाव में है। उसे धमकी भरे फोन भी आ रहे हैं। बच्चे पर इतना दबाव है कि उसके साथ दुर्घटना हो सकती है।
फ्रांस के राष्ट्रपति Emanuele Macron अपनी पत्नी के साथ देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) स्टेशन गए, जहां उन्हें स्टेशन के आस-पास घूमते देखा गया। यह स्टेशन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और प्रमुख हेरिटेज बिल्डिंग्स में से एक है। आज वे दिल्ली के रवाना होंगे, जहां वे AI समिट में हिस्सा लेंगे।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेगी, जो करीब 4.70 लाख करोड़ रुपये के आस-पास रहने का अनुमान है. इस बार बजट पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 4.21 लाख करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत अधिक हो सकता है। वहीं राज्य का यह अहम बजट विधानसभा में जगदीश देवड़ा पेश करेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News