Concessions for Muslim employees In Ramadan: रमजान के महीने में दो राज्यों की सरकारों ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी छूट दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Concessions for Muslim employees In Ramadan: इस्लाम का सबसे पवित्र रमजान का महीना शुरू हो गया है. भारत में 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. रमजान के महीने को देखते हुए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने मुस्लिम कर्मचारियों को रियायत देने की पहल की है. तेलंगाना सरकार के फैसले के मुताबिक रमजान के महीने में सरकारी कर्मचारियों को विशेष छूट दी जाएगी और उनकी शाम 4 बजे छुट्टी हो जाएगी. वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि सरकारी कर्मचारियों को इफ्तार से एक घंटा पहले ही छुट्टी मिल जाएगी, ताकि वे नमाज और इफ्तार कर सकें.
दरअसल, रमजान के महीने में लगभग हर वयस्क मुसलमान रोजे रखता है, इस दौरान उन्हें पूरे दिन बिना खाए-पीए रहना पड़ता है. शाम में सभी रोजेदार इफ्तार करते हैं और नमाज अदा करते हैं. इफ्तार के लिए तैयारियां भी करनी होती हैं. इसे देखते हुए तेलंगाना और अंध्र प्रदेश की सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट दी है.
तेलंगाना में यह फैसला अल्पसंख्यक विभाग के नोट के आधार पर लिया गया है. तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने यह फैसला जारी किया, जिसके मुताबिक सरकारी विभाग के सभी मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के महीने में 4 बजे छुट्टी ले सकते हैं.
वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को रमजान के महीने में एक घंटे पहले छुट्टी देने का आदेश जारी किया है. मुस्लिम समुदाय के लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने इस फैसले का विरोध भी किया है. मुस्लिम समुदाय ने कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से भी रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को छूट देने की मांग की है.
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.