कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले दिन छात्रों में उत्साह दिखा। सुबह की पाली में हुए हिंदी के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
जनपद के कुल 83 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले हाईस्कूल के छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल और संतुलित था। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के भीतर से ही पूछे गए थे।
छात्रों के अनुसार, उनकी तैयारी के अनुरूप ही प्रश्नपत्र आया। इसमें कुछ ऑब्जेक्टिव प्रश्न थे, जबकि कुछ प्रश्न थोड़े अलग अंदाज में पूछे गए थे। हालांकि, इन्हें हल करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा था और कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। सभी प्रश्न उनकी पूरी तैयारी के अनुसार ही पूछे गए थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.