यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, हाईस्कूल हिंदी का पेपर: कलान में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा, केंद्रों पर … – Dainik Bhaskar

शाहजहांपुर के कलान में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र के कलान और आसपास के इलाकों में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई।
सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। प्रशासन नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News