सलीम खान की इन फिल्मों से रातोंरात स्टार बन गए थे अमिताभ बच्चन, बॉक्स ऑफिस पर जमाई थी धाक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Salim Khan Blockbuster Movies: सलीम खान की लिखी कई फिल्में ऐसी हैं जिनसे अमिताभ बच्चन रातोंरात स्टार बन गए. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अलग धाक जमाई. वहीं इन फिल्मों को ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया गया था. अमिताभ बच्चन इन्हीं फिल्मों से अपना करियर बनाया और ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. चलिए मूवीज पर एक नजर डालते हैं.
साल 1975 में आई 'दीवार' मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन बने ऑडियंस के दिल पर छा गए थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर और परवीन बाबी भी लीड रोल में हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
अमिताभ बच्चन की 'शोले' फिल्म भी उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में शामिल है. ये फिल्म बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन लीड रोल में हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
अमिताभ बच्चन की 'डॉन' साल 1978 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी को भी सलीम खान ने ही लिखा है. वहीं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
'काला पत्थर' मूवी भी सलीम खान की लिखी हुई है. साल 1979 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक्शन सीन्स करते दिखाई दिए थे. फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
साल 1980 में आई फिल्म 'दोस्ताना' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और जीनत अमान लीड रोल में थे. आप इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'जंजीर' मूवी भी सलीम खान की लिखी हुई फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ प्राण और जया बच्चन भी लीड रोल में थे. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News