—विज्ञापन—
UP Politics News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरों का खंडन किया और कहा कि पार्टी चुनावी रण में अकेले उतरेगी और अकेले ही सरकार बनाएगी। गठबंधन की खबरें फैलाकर पार्टी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।
#WATCH | Lucknow | BSP chief Mayawati says, "…As elections (in UP) will near, those who are against us will try even more to keep us away from power and conspire against us. All 'Ambedkarwadis' not just in UP but across the nation must continue to work to strengthen Dr… pic.twitter.com/YK4QBbK5pJ
उन्होंने कहा कि गठबंधन में पार्टी को नुकसान होता है और होता आया है, लेकिन इस बार पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन करने की गलती नहीं करेगी। पार्टी समर्थकों और वर्करों से अपील है कि वे सतर्क रहें। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने और हमारे खिलाफ साजिश रचने के प्रयास करेंगे, लेकिन सतर्क रहना होगा।
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि BJP, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा साहेब की विरोधी हैं। तीनों अकसर दुष्प्रचार करके बहुजन समाज पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। ऐसी विरोधी ताकतों से पार्टी और पार्टी के समर्थकों को सावधान रहने की जरूरत है, इसलिए सभी सतर्क रहें।
18-02-2026-BSP PRESSNOTE-POLL ALLIANCE RUMOUR pic.twitter.com/e10u5GJUEb
बता दें कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें अखिलेश यादव के एक बयान में बाद लगी थीं। अखिलेश यादव ने गत रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी के रिश्ते मायावती की बसपा के साथ मजबूत हो रहे हैं। रिश्ते भविष्य में और ज्यादा गहरे हो सकते हैं। बाबा साहेब और राम मनोहन लोहिया राजनीति को नई दिशा देने के लिए एकजुट हुए थे। मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने भी मिलकर काम किया था।
इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई थी कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और मायावती एक हो सकते हैं, लेकिन मायावती ने गठबंधन की अटकलों पर आज विराम लगा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in