By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली- NCR में ग्रैप-2 की पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं. मौसम में बदलाव और आबोहवा में सुधार के बाद GRAP पर CAQM सब-कमेटी ने पूरे NCR में GRAP के मौजूदा शेड्यूल के स्टेज-II की पाबंदियों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में MNS अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे ने राज ठाकरे को शॉल और गुलदस्ता भेंट किया.
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde meets MNS President Raj Thackeray in Mumbai
(Source: Office of Deputy CM) pic.twitter.com/ErLCZhwtdK
— ANI (@ANI) February 18, 2026
नीदरलैंड्स का सामना करने के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी है. भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले के लिए अपनी कमर कस ली है.
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के पास रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. रोहित के नाम फिलहाल T20I में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का भारतीय रिकॉर्ड है. हार्दिक उस रिकॉर्ड की बराबरी करने से 2 कैच और तोड़ने से 3 कैच दूर हैं. रोहित ने 65 कैच T20I में पकड़े हैं. वहीं हार्दिक के 63 कैच हैं.
भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है. ये दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में 5वीं टक्कर है. इससे पहले खेले चारों मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे हैं.
India vs Netherlands, T20 World Cup 2026, Live Cricket Score and Updates in Hindi: ग्रुप ए का आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. सुपर-8 के लिहाज से ये मुकाबला उतना अहम नहीं है. भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 का टिकट कटा चुकी है. वहीं नीदरलैंड्स उस रेस से बाहर है. ऐसे में भारत इस मुकाबले को जहां अपनी लय को बरकरार रखने के लिए जीतना चाहेगा वहीं नीदरलैंड्स जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत करना चाहेगा.
अब सवाल है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन कैसा होगा? इस बात की उम्मीद की है कि टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है. हो सकता है कि अहमदाबाद में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम कराया जाए. इसके अलावा टॉस भी अहमदाबाद में एक बड़ा फैक्टर रहेगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर चेज करने वाली टीमों के लिए थोड़ा फायदा होता है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत उन चुनिंदा टीमों में है, जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. वहीं नीदरलैंड्स को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पांचवीं बार है, जिसमें भारत और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे.
भारत और नीदरलैंड्स के बीच इससे पहले 4 मुकाबले इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच पिछली हर बाजी टीम इंडिया के नाम रही है.
Published On – Feb 18,2026 5:32 PM IST