'मैं कलाकार हूं, राजनीति नहीं करूंगा', खेसारी लाल यादव ने पॉलिटिक्स से लिया संन्यास! – AajTak

Feedback
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में आने की अटकलों पर साफ जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं. साथ ही अक्षरा सिंह, पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और बिहार सरकार के मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी. खेसारी ने कहा, ‘राजनीति मेरे बस की बात नहीं, वहां झूठ बोलना पड़ता है और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं. मैं कलाकार हूं, राजनीति नहीं करूंगा’.
मनोज तिवारी के बयान के बाद रितेश पांडे द्वारा जनसुराज छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि खेसारी लाल भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. इस पर खेसारी ने दो टूक कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है, क्योंकि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वे सच बोलने वाले इंसान हैं.
अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह के मसले पर क्या बोले?
अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह से जुड़े पारिवारिक विवाद पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है और कोर्ट में है, इसलिए अब वे इस पर कुछ नहीं बोलना चाहते. उन्होंने कहा कि एक बेटी का पिता होने के नाते वे भावनात्मक हो जाते हैं, लेकिन बोलने के बाद विवाद खड़े हो जाते हैं.
पवन सिंह पर क्या बोले खेसारी?
पवन सिंह और वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी ने कहा कि जो भी भोजपुरी या बिहार-झारखंड का नाम रोशन कर रहा है, वह हम सबका गौरव है. चाहे पवन सिंह हों या कोई और कलाकार, सभी का सम्मान होना चाहिए.
तेज प्रताप यादव को दिलाई स्टारडम की याद
वहीं तेज प्रताप यादव के बयान पर खेसारी ने कहा कि स्टारडम स्थायी नहीं होता. आज कोई स्टार है तो कल कोई और होगा. यह प्रकृति का नियम है. बिहार में खुले में मटन-चिकन बिक्री पर रोक और शराबबंदी की समीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार का विषय है, समीक्षा भी सरकार को ही करनी चाहिए.
नीट छात्रा मौत मामले पर क्या बोले?
नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत और उनके परिवार वालों को धमकी दिए जाने पर उन्होंने बेटियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहां सरकार को गंभीरता से सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हर घर में एक बेटी जरूर होनी चाहिए ताकि लोग बेटियों का दर्द समझ सकें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News