नाबालिग वाहन चालक – Hindustan Hindi News

यह बहुत दुखद और शर्मनाक है कि सड़कों पर नाबालिग वाहन चालकों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में जो त्रासद हादसा हुआ था, उसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत केवल उनकी बिलखती माता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए चिंता की बात है। ऐसा क्यों होता है कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन थमा देते हैं? वैसे, ऐसे मामलों में दोषी नाबालिग के लिए ही नहीं, उनके अभिभावक के लिए भी सजा तय है। फिर भी नाबालिग वाहन चालकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए कितने अभिभावकों को जेल हुई है‌? ऐसा कौन दोषी अभिभावक है, जो अधिकतम 25 हजार रुपये का जुर्माना और तीन साल की सजा भुगत रहा है? क्या कानून केवल दिखावे के लिए बनते हैं और जब किसी अभिभावक को सजा देने की बात आती है, तो व्यवस्था नरम पड़ जाती है?
यह सच है, नाबालिग वाहन चालकों पर लगाम ठीक से नहीं कसी गई है। अपने घर के नाबालिग लड़कों-लड़कियों को अभिभावक वाहन चलाने के लिए दे देते हैं। बीते अक्तूबर में ही दिल्ली में एक सोलह वर्षीय लड़की ने कार चलाते हुए 64 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली थी, उस किशोरी की मां के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। नाबालिग दोषियों की संख्या कतई कम नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी की ही बात करें, तो साल 2024 में नाबालिग वाहन चालन के 350 मामले दर्ज हुए थे, साल 2025 में 125 मामले दर्ज हुए थे। काश! कड़ी कार्रवाई होती, तो ऐसे जानलेवा वाहन चालन पर रोक लगती। इसी साल अब तक दिल्ली में ऐसे मामलों की संख्या 10 के करीब पहुंच गई है। यहां यह ध्यान देने की बात है कि ये केवल दर्ज मामले हैं। कानून से खिलवाड़ की वास्तविक शिकायतों की संख्या तो कई गुना ज्यादा होगी। आमतौर नाबालिगों को तभी पकड़ा जाता है, जब सड़क पर उनकी गंभीर गलती सामने आती है, अन्यथा आए दिन बड़ी संख्या में नाबालिगों को बगैर लाइसेंस के वाहन चलाकर स्कूल आते-जाते देखा जा सकता है। न अभिभावकों को ज्यादा चिंता है और न शिक्षकों को। बड़ी संख्या में ऐसे किशोर हैं, जिन्हें उनकी मनमानी पूरी करने के लिए हर तरह के वाहनों के साथ खुला छोड़ दिया गया है। आज सबसे बड़ी जरूरत यही है कि कानून को पूरी कड़ाई से लागू किया जाए।
द्वारका मामले में आरोपी नाबालिग के पिता के खिलाफ अवश्य कड़ाई होनी चाहिए। उनका परिवहन का व्यवसाय है और परिवहन वाहन चलाने के लिए लाइसेंस 20 साल की उम्र में प्राप्त होता है। परिवहन व्यवसायी का पुत्र अगर 17 की उम्र में ही व्यावसायिक वाहन चला रहा था, तो यह किसी जघन्य अपराध से कम नहीं है। इस अपराध की वजह से एक युवा छात्र के शरीर की कई हड्डियां चूर-चूर हो गईं, एक मां का सपना ऐसे टूटा कि फिर कभी न जुड़ेगा। गौर कीजिए, इस देश में हर घंटे सड़क दुर्घटना में कम से कम बीस लोग जान गंवाते हैं। सवाल और भी हैं, क्या आरोपी नाबालिग की बहन दुर्घटना के समय रील बना रही थी? मौके पर बहाने बनाकर जिस तरह से बचने के प्रयास किए गए हैं, वे भी अपराध को गंभीर बनाते हैं। सजा जरूर मिलनी चाहिए, पर कब मिलेगी? गौर करने लायक पहलू यह भी है कि राष्ट्रीय राजधानी में दस मिनट से ज्यादा एक जख्मी युवा सड़क पर तड़पता है और उसे समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलती है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए संवेदना जितनी जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा सख्ती आवश्यक है।
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News