दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Father) के पिता सलीम खान (Salim Khan) को लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital Mumbai) में भर्ती करवाया गया है. सलीम खान की अचानक तबीयत खराब हो गई है. सलमान खान और उनकी बहन अलविरा खान पिता से मिलने के लिए लीलावती हॉस्पिटल भी पहुंचे. सलीम खान ICU में भर्ती हैं. सलीम खान की हालत स्थिर है. फिलहाल उन्हें बात करने में परेशानी हो रही है.
सलमान खान पहुंचे मिलने
सलमान खान अपने पिता सलीम खान से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. इस दौरान सलमान खान ने मास्क लगाया हुआ था. और कैप भी लगाई थी. उन्होंने मीडिया से बात नहीं की. वहीं उनकी बहन अलविरा को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया. पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर बच्चे बहुत परेशान हैं.
सलीम खान की बात करें तो उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था. वो फेमस स्क्रीनराइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. बॉलीवुड में अपने काम से उन्होंने खूब नाम बनाया है. सलीम खान की जोड़ी स्क्रीनराइटर जावदे अख्तर के साथ बनी थी. दोनों की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. उन्हें सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है.
सलीम खान की फिल्में (Salim Khan Films)
सलीम-जावेद ने अंदाज, अधिकार, हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, यादों की बारात, जंजीर, दीवार, शोले, आखिरी दाव, त्रिशूल, डॉन, काला पत्थर, दोस्ताना, शक्ति, जमाना, मिस्टर इंडिया जैसी आईकॉनिक फिल्में लिखीं.
इसके अलावा सलीम खान ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई थी. उन्होंने बारात, रामू दादा, काबिल खान, बचपन, राका, दीवाना, तीसरी मंजिल, वफादार और महाभारत में एक्टिंग भी की थी.
सलीम खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो. उन्होंने दो शादियां की. उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक हैं. दूसरी पत्नी हेलेन हैं. सलीम की दोनों पत्नियां साथ रहती हैं और उनके बीच काफी अच्छा रिश्ता है. सलीम खान के 5 बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अलविरा खान और अर्पिता खान.
सलमान, अरबाज, सोहेल और अलविरा पहली पत्नी सुशीला चरक हैं. वहीं अर्पिता को हेलेन और सलीम ने गोद लिया था.
प्रोड्यूसर रमेश तौरानी सलीम खान से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे. सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं.
सलमान खान अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं. इसीलिए वो उसी बिल्डिंग में रहते हैं जिसमें उनके पेरेंट्स रहते हैं. सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.