क्या अमेरिका में भी टीनेजर्स पर लगेगा सोशल मीडिया बैन? राष्ट्रपति ट्रंप की बहू ने किया बड़ा खुलासा – AajTak

Feedback
दुनिया भर में बच्चों और किशोरों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित करने की बढ़ती मांग के बीच अब अमेरिका में भी इस पर हलचल तेज हो गई है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका में टीनेजर्स के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती बढ़ने वाली है? इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप के हालिया बयान ने इस बहस को तेज कर दिया है. 
उन्होंने संकेत दिया कि ट्रंप प्रशासन बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को सीमित करने के मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से बच्चों के लिए सोशल मीडिया रेगुलेशन के पक्ष में हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान लारा ट्रंप ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से इस विषय पर शोध और अंतरराष्ट्रीय नियमों को लेकर चर्चा की है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 15-16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस पर सख्त नियम बनाए गए हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से इस तरह के कदम के पक्ष में हूं.
बता दें कि लारा ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे एरिक ट्रंप की पत्नी हैं और फॉक्स न्यूज पर ‘My View’ कार्यक्रम की होस्ट हैं. उन्होंने पॉडकास्ट के दौरान कहा कि एक पैरेंट के तौर पर वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर सीमाएं लगाने का समर्थन करती हैं. उन्होंने राष्ट्रपति को उन अध्ययनों के बारे में अवगत कराया है जिनमें बताया गया है कि स्क्रीन टाइम से बच्चों के दिमाग में डोपामिन और अन्य फील-गुड केमिकल्स सक्रिय होते हैं, जिससे उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत पड़ सकती है.
उन्होंने यह भी बताया कि वे और एरिक ट्रंप अपने 10 साल से कम उम्र के दोनों बच्चों के लिए ‘नो-स्क्रीन पॉलिसी’ अपनाए हुए हैं. उन्होंने कहा, “हमने बहुत पहले तय कर लिया था कि हम अपने बच्चों को स्क्रीन पर निर्भर नहीं होने देंगे.” 
गौरतलब है कि अमेरिका में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर पाबंदियों को लेकर प्रस्ताव ला चुके हैं. इनमें उम्र सत्यापन और अभिभावक की सहमति जैसी शर्तें शामिल हैं. दुनिया के कई देशों में इस दिशा में कदम उठाए जा चुके हैं. 
ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में कानून पारित कर सोशल मीडिया अकाउंट के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष तय की है. फ्रांस में 15 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए अभिभावकीय अनुमति अनिवार्य है. ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देश भी ऑनलाइन सेफ्टी फ्रेमवर्क के तहत सख्त नियमों पर विचार कर रहे हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News