Feedback
यूं तो भारत की लोकल शादियों में पैसे उड़ाने का खूब ट्रेंड है लेकिन कभी कभी लोग हद ही कर देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पंजाबी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दूल्हे की तरफ से दुल्हन पर नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है. कई पोस्ट में दावा किया गया कि दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपये नकद लुटाए.
दरअसल, यह शादी 14 फरवरी को आयोजित की गई थी. समारोह में रंग-बिरंगी सजावट, ढोल-नगाड़े, डीजे और पारंपरिक नृत्य का माहौल था. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के ऊपर मेहमानों ने खुशी जाहिर करते हुए नोट उड़ाए, जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते वीडियो को करोड़ों रुपये की बरसात से जोड़ दिया गया. हालांकि, जांच पड़ताल में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला है.
A Punjabi wedding video has gone viral with claims that the groom’s family showered the bride with Rs 8.5 crore in cash, turning the celebration into a grand cash party. However, the claim is false. According to the event manager and the DJ, the total amount collected was around… pic.twitter.com/b82NBV1wZE
इवेंट मैनेजर और डीजे, जिन्हें कार्यक्रम के बाद गिरे हुए पैसे समेटने का जिम्मा मिला था, ने स्पष्ट किया कि कुल राशि करीब चार लाख रुपये के आसपास थी, जिसमें कुछ डॉलर भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि ‘करोड़ों’ की बात पूरी तरह बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह आंकड़ा कहां से आया.
दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने सफाई देते हुए बताया कि उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में ट्रक कारोबार से जुड़ा है. शादी में खुशी के मौके पर करीब दो लाख रुपये के आसपास नोट उड़ाए गए थे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इसे 8.5 करोड़ रुपये बताना सरासर गलत है और इससे अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मेहमान पारंपरिक पंजाबी अंदाज में जश्न मना रहे हैं. शादी का माहौल उत्साह और उमंग से भरा था. हालांकि,सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावों ने इस सामान्य परंपरा को असाधारण बना दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू