MP Breaking News LIVE: BJP विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, पढ़ें 19 फरवरी की खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: आज, 19 फरवरी (गुरुवार) को मध्य प्रदेश में पॉलिटिक्स और क्राइम से लेकर मौसम तक, कई तरह की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. अगर आप हर जिले की सभी छोटी-बड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZeeMPCG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…
 
Trending Photos
MP News Updates: एमपी विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2026-27 की आबकारी नीति पर सदन में वक्तव्य देंगे और   राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी. उधर, बीजेपी विधायक दल की आज मीटिंग है. यह शाम 7 बजे से मुख्यमंत्री हाउस में होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई MLA मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव से लेकर पॉलिटिकल डेवलपमेंट तक कई मुद्दे हेडलाइन बन रहे हैं. क्राइम और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी चर्चा में हैं. सभी जिलों की छोटी-बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग पर बने रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस का प्रदर्शन
भोपाल विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ शुरू
गांधी प्रतिमा पर कर रहे हैं कांग्रेस नेता प्रदर्शन
हाथों में खाली-खाली लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता
थाली पर चिपकाई अलग-अलग मुद्दों की पर्ची
खयाली पुलाव को लेकर किया जा रहा खाली थाली पर मुद्दों को लिखकर प्रदर्शन
पतंग बनी जानलेवा
ग्वालियर में 14 साल के बालक के लिए पतंग बनी जानलेवा. दो मंजिला इमारत से पतंग उड़ाते वक्त फिसला पैर. पैर फिसलने पर नीचे गिरा था बालक शिवम बघेल. घर की छत पर लड़ा रहा था दूसरी पतंग से पेज, तभी हुआ हादसा. परिजनों ने चार दिन पहले कराया था अस्पताल में भर्ती, अब इलाज के दौरान हुई शिवम की मौत. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा, किया मामला दर्ज. मुरार थाना क्षेत्र के बंसीपुर की घटना.
 
जगदलपुर में निगम कर्मियों को मिली धमकी 
नल कनेक्शन काटने पहुंचे निगम कर्मियों को गोली मारने की धमकी, जगदलपुर के मोती लाल नेहरू वार्ड का मामला, बकायादारों से वसूली के लिए नगर निगम द्वारा शहर में चलाया जा रहा अभियान, मोती लाल नेहरू वार्ड में नल कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए एक शख्स ने जान से मारने की दी धमकी, निगम कर्मी आक्रोशित, थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी, घटना का कथित वीडियो आया सामने.
 
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता के कारण बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई. राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी और दतिया सहित 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर मतदान
16 मार्च को छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर मतदान, शाम 5 बजे से होगी काउंटिंग. सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल को होगा खत्म. 26 फरवरी को नोटिफिकेशन, 5 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे. 6 मार्च को स्क्रूटनी,9 मार्च तक नाम वापसी की अंतिम तिथि. विधानसभा में संख्या बल के आधार पर एक सीट बीजेपी,एक कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना. 54 विधायक बीजेपी के पास, कांग्रेस के 35 विधायक. 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया होगी संपन्न.
बीजेपी विधायक दल की बैठक
MP बीजेपी विधायक दल की बैठक आज..शाम 7 बजे से सीएम हाउस में आयोजित होगी बैठक..बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित तमाम विधायक रहेंगे मौजूद..सरकार के कामकाज और विपक्ष के हमलों का जवाब देने पर बनेगी रणनीति.
एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन 
एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन आज है. आबकारी नीति वर्ष 2026-27 पर सदन में वक्तव्य देंगे वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा. राज्यपाल के अभिभाषण पर आज भी होगी चर्चा. सदन में दो ध्यानाकर्षण, 80 याचिकाओं की होगी प्रस्तुति. मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रहलाद पटेल, संपतिया उईके, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, प्रद्युम्न सिंह तोमर सदन की पटल पर रखेंगे पत्र.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News