UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ.
Trending Photos
UP Breaking News Live: 19 फरवरी का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. UP के बजट सत्र का आज 11वां दिन है. विधानसभा में बजट पर होगी चर्चा. CM योगी आदित्यनाथ आज सदन को करेंगे संबोधित आज यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का दूसरा दिन है. मथुरा में बुधवार देर रात कार नहर में गिर गई. इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. आज उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. जहां पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं, पूर्वी यूपी में धूप खिलने की संभावना है. आइये जानते हैं यूपी की बड़ी खबरें.
up breaking news: संभल SP कृष्ण कुमार विश्नोई का बड़ा एक्शन
39 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
UP News Today : दिल्ली, नोएडा के स्कूलों को धमकी
दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी
द्वारका के 2 स्कूलों को मिली धमकी
स्टेप बाइ स्टेप, नोएडा को भी धमकी
up breaking news: फिल्म घूसघोर पंडत का नाम बदला जाएगा
फिल्म निर्माता ने SC में दिया हलफनामा
फिल्म के टाइटल पर था विवाद
नाम को लेकर देशभर में हुआ था प्रदर्शन
विधायकों का फोन इग्नोर करना पड़ेगा भारी! विधानसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी….कॉल न उठाने वाले अफसरों पर हो सख्त कार्रवाई
UP assembly news: विधायकों के फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. नेता प्रतिपक्ष द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद अध्यक्ष सतीश महाना ने शासन को कड़े निर्देश जारी करने को कहा.
UP Jan Sunwai Order News: सीधे सीएम योगी सुनेंगे आपकी फरियाद, फटाफट अधिकारी लेंगे एक्शन
यूपी सरकार ने जनसुनवाई को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है. नए आदेश के तहत डीएम और एसएसपी को अब हर कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने-अपने ऑफिस में मौजूद रहना पड़ेगा और जनसुनवाई करनी होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सीधी मॉनिटरिंग होगी. प्रदेश में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ये कड़े निर्देश दिए गए हैं.
UP News Today : काशी में बीजेपी की चुनावी ‘क्लास’
आज काशी में दी जाएगी नेताओं को ट्रेनिंग
3 राज्यों के नेताओं की लगेगी क्लास
विधानसभा चुनाव से पहले प्रशिक्षण
KCA Umpire Death: कौन थे अंपायर मानिक गुप्ता, जो खेल के मैदान में ही हार गए जिंदगी की जंग?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA ) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की मौत हो गई है. मानिक गुप्ता केडीएम लीग के मुकाबले में अंपायरिंग कर रहे थे.
UP News Today : बोर्ड परीक्षा..पकड़े गए मुन्नाभाई
एक्शन से टेंशन में नकल माफिया
नकल माफिया पर सीएम योगी का हंटर
इटावा-फतेहपुर में मुन्नाभाई पकड़े गए
Gonda News: गोंडा में प्रधानी चुनाव वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच बवाल, लोह की रॉड से हमला तो गोलियां भी चली
यूपी के गोड़ा में प्रधानी के चुनाव को लेकर दो परिवार में खूब विवाद हुआ. ये बात इतनी बढ़ी की गोली चलने की नौबत आ गई. इसका वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई है.
UP Rain Alert: पश्चिम यूपी के नोएडा समेत इन जिलों में मौसम आज भी करेगा तांडव, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी धूप? पढ़ें वेदर अपडेट
UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में 19 फरवरी को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुबह हल्की ठंड और नमी के कारण धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और अच्छी धूप निकलेगी. ऐसे में जानिये आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है?
up breaking news: 22 फरवरी को BSP की बड़ी बैठक
आगामी चुनाव, संगठन मजबूती पर होगी चर्चा
पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी मायावती
up breaking news: आज लखनऊ हाईकोर्ट बेंच में अहम सुनवाई
राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग
राहुल पर ब्रिटिश नागरिकता रखने का आरोप
फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती
UP Board Exam: आज होगी दसवीं की कंप्यूटर परीक्षा
61 हजार छात्र देंगे कंप्यूटर पेपर
3,005 केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा
up breaking news: मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा
तेज रफ्तार कार नहर में गिरी
शादी में जा रहे चार दोस्तों की मौत
मोड़ पर कार अनियंत्रित, 4 की मौत
up breaking news: फिल्म घूसखोर पंडत पर बड़ी खबर
आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
पिछली सुनवाई में निर्माता को लगी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने नाम पर जताई थी आपत्ति
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.