Delhi Breaking News Live: परीक्षा के बीच नोएडा के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में मचा हड़कंप – Zee News

Delhi News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में लगातार ईमेल की धमकी मिलने की सिलसिला जारी है. आज नोएडा में करीब 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता, नोएडा पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया.
Trending Photos
Page Title: दिल्ली-एनसीआर में लगातार ईमेल की धमकी मिलने की सिलसिला जारी है. आज नोएडा में करीब 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता, नोएडा पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया. वहीं पुलिस द्वारा ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है. वहीं अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

बजट को लेकर सीएम आवास पर हुई बैठक
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के आवास पर चल रही बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. सीएम की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र की रणनीति प चर्चा हुई. 
दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार, मैजेंटा लाइन बनेगी नेटवर्क की सबसे लंबी लाइफलाइन
Delhi News:
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का 9.9 किमी लंबा नया सेक्शन जल्द शुरू होगा. फेज-V(A) के तहत तीन अतिरिक्त कॉरिडोर को मंजूरी मिलने से यह लाइन 89 किमी लंबी हो जाएगी. इससे पश्चिमी दिल्ली से सेंट्रल विस्टा और एयरपोर्ट तक का सफर आसान होगा, साथ ही ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में बड़ी कमी आएगी.
नमो भारत और मेरठ मेट्रो में पालतू जानवरों पर बैन
Delhi News:
NCRTC ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में पालतू जानवरों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है. यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी 2026 को दिल्ली-मेरठ RRTS के अंतिम खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे.
दिल्ली सर्राफा बाजार: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी में भारी गिरावट का दौर जारी
Delhi News:
दिल्ली में आज 19 फरवरी, 2026 को सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ स्थिरता देखी गई. 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग ₹1,54,340 से ₹1,56,700 प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) का भाव ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,980 प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है. दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जो अब दिल्ली में ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है. यह गिरावट औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली के कारण मानी जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास एक फर्जी NIA अधिकारी को किया गिरफ्तार 
Delhi News:
पुलवामा निवासी मुदस्सर अहमद मीर एक नाबालिग लड़के को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया था। पुलिस गश्त के दौरान उसे काली कार में संदिग्ध हालत में पाया गया, जहां उसने फर्जी एनआईए पहचान पत्र दिखाया. इसके अलावा, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भोपुरा बॉर्डर पर ‘फैमिली ट्रिप’ के बहाने टैक्सी में ड्रग्स तस्करी कर रहे पति-पत्नी और एक रिसीवर को गिरफ्तार कर 7.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है.
दिल्ली की सीएम करेगी अटल कैंटीन का उद्घाटन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज दोपहर 12 बजे कृष्ण नगर में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन करेंगी बाकी सभी कैंटीन का एक साथ वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा. दिल्ली में अब लगभग 75 के करीब अटल कैंटीन हो जाएगी.
 
गुरग्राम में लगेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन
EV-Charging Station: गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने शहर के विभिन्न इलाकों में ई-वाहन चालकों की सुविधा के लिए 20 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना तैयार की है.
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर 16 मार्च को होंगे चुनाव
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना तय हो चुका है. विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर पहली नजर में तस्वीर साफ दिखती है. एक सीट सत्ताधारी BJP और दूसरी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में जाती दिखाई दे रही है. हालांकि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव का इतिहास बताता है कि आखिरी वक्त तक समीकरण बदल सकते हैं और मुकाबला उतना आसान नहीं होता जितना ऊपर से नजर आता है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News