—विज्ञापन—
Randhir Kapoor Dementia Problem: बॉलीवुड में कई सितारे कभी बहुत चमकते हैं तो कभी उनकी रोशनी धीमी पड़ जाती है. ऐसा ही एक सितारा, तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखता है. इस समय डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. हालांकि, इसके घर में हर कोई सुपरस्टार है. वहीं परिवार की रशिया जैसे दूसरे देश में भी काफी फैन फॉलोइंग है.
बॉलीवुड में कई सितारों को गंभीर बीमारियां हुई, जिससे उनकी मौत तक हो गई. ऐसे ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सितारे को डिमेंशिया जैसी घातक बीमारी है. फिर भी वे आज भी मेहफिल में अपना जलवा बिखेर ही देते हैं. (Credit- Pinterest)
यह हीरो और कोई नहीं बल्कि 70 के दशक के सुपरस्टार रणधीर कपूर हैं. यह राज कपूर के बेटे हैं. रणधीर ने अपनी फिल्मों के जरिए कई लोगों के दिल जीते. मगर अब उनकी उम्र बढ़ती जा रही है और इसीलिए उनकी सेहत पर धीरे धीरे असर भी पड़ रहा है.(Credit- Pinterest)
कुछ साल पहले उनकी सेहत को लेकर खबरें सामने आई, जिसमें बताया गया कि वे डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. यह बीमारी याददाश्त से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति चीजें भूलने लगता है. ऐसा ही डिमेंशिया से जूझ रहे रणधीर के साथ परेशानी है. (Credit- Pinterest)
इस बीमारी की जानकारी उनके भतीजे रणबीर कपूर के जरिए बाहर आई. जब 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया कि उनके अंकल रणधीर कपूर को डिमेंशिया के शुरुआती स्टेज के लक्षण हैं. यह बात बाहर आते ही आग की तरह फैल गई. (Credit- Pinterest)
रणबीर बताते हैं कि रणधीर ने रिषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' देखी और उसके बाद रिषि से बात करने की इच्छा जताई, जबकि रिषि अब इस दुनिया में नहीं थे. इस खबर से फैन्स बहुत दुखी हुए क्योंकि कपूर परिवार में एक से एक सुपरस्टार हैं. (Credit- Pinterest)
कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे बड़ा परिवार है. रणधीर कपूर की पत्नी बबीता हैं, बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान, जो दोनों सुपरस्टार हैं. बेटा रणधीर का है, लेकिन खानदान में रणबीर कपूर, रिषि कपूर (जो अब नहीं रहे), नीतू कपूर जैसी कई बड़ी हस्तियां हैं. राज कपूर से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी चल रहा है. पूरा परिवार फिल्मों में चमकता है और एक-दूसरे का साथ देता है. (Credit- Pinterest)
रणधीर कपूर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस में भी बहुत पॉपुलर हैं. उनके पापा राज कपूर की फिल्में वहां बहुत हिट हुईं थीं. 'आवारा' और 'श्री 420' जैसी फिल्मों ने रूस के लोगों के दिल जीते. रणधीर को भी वहां फैंस बहुत पसंद करते हैं. उनकी फिल्में और कपूर परिवार की कहानियां आज भी रूस में चर्चा में रहती हैं. (Credit- Pinterest)
आज रणधीर कपूर आज 78 साल के हैं और परिवार के साथ खुश हैं. उनकी सेहत की खबरें चाहे जो भी हों, लेकिन उनका नाम बॉलीवुड में हमेशा सम्मान से लिया जाता है. कपूर खानदान में भर भरकर सुपरस्टार्स की लाइन लगी हुई है. (Credit- Pinterest)
अगर डिमेंशिया बीमारी पर बात करें तो बता दे कि डिमेंशिया एक बीमारी नहीं बल्कि कई समस्याओं का समूह है. यह दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे याददाश्त, सोचने और फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है. (Credit- Pinterest)
यह ज्यादातर बुजुर्गों में होती है, लेकिन कभी-कभी युवाओं में भी. अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है. यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना देती है. डॉक्टरों के मुताबिक, यह इलाज योग्य नहीं है लेकिन दवाओं और देखभाल से कंट्रोल की जा सकती है. (Credit- Pinterest)
डिमेंशिया के शुरुआती लक्षण याददाश्त का कमजोर होना है. व्यक्ति हाल की घटनाओं को भूल जाता है. फिर सोचने में दिक्कत आती है, जैसे रास्ता भूलना या बातचीत में उलझना, मूड में बदलाव, जैसे चिड़चिड़ापन या उदासी. रोज के काम जैसे खाना बनाना या पैसे संभालना मुश्किल हो जाता है. बाद में बोलने या चलने में समस्या आ सकती है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in