71 दिनों में तैयार हुआ Venom एयरक्राफ्ट, अमेरिका की दो कंपनियों का कारनामा; क्या अब मशीनों का होगा राज? – Zee News

अमेरिकी कंपनी Divergent Technologies ने Venom नाम का एक स्वायत्त स्ट्राइक विमान प्रोटोटाइप पेश किया. इस ड्रोन को सिर्फ 71 दिनों में डिजाइन से लेकर उड़ान के लिए तैयार किया गया.
America’s Venom Aircraft: अमेरिकी कंपनी Divergent Technologies ने Venom नाम का एक स्वायत्त स्ट्राइक विमान प्रोटोटाइप पेश किया. इस ड्रोन को सिर्फ 71 दिनों में डिजाइन से लेकर उड़ान के लिए तैयार किया गया. Venom को डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और मॉड्यूलर सिस्टम डिजाइन की मदद से विकसित किया गया.
क्या है Venom की खासियत?
Venom एक स्वायत्त (ऑटोनॉमस) स्ट्राइक विमान का प्रोटोटाइप है. यह आधुनिक सॉफ्टवेयर-आधारित इंजीनियरिंग के जरिए डिफेंस उपकरणों को बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है. यह फिलहाल एक डेमोंस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म है. 
उत्पादन बढ़ाने की योजना
Divergent के CEO लुकास सिंगर ने कहा कि उनकी DAPS तकनीक की मदद से कम पार्ट्स वाले ढांचा तैयार किया जा सकता है. भविष्य में हर साल हजारों एयरफ्रेम बनाए जा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले 18 महीनों में कंपनी ने चार प्रोडक्ट को कॉन्सेप्ट से फ्लाइट टेस्ट तक पहुंचाया है. अब बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं. 
ये भी पढ़ें: गगनयान का ‘सुरक्षा कवच’ तैयार! DRDO-ISRO ने चंडीगढ़ में ड्रोग पैराशूट का किया सफल परीक्षण, सुरक्षित लौटेंगे भारतीय जाबांज
 
अमेरिकी अधिकारियों ने क्या बताया?
अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे तेजी से रक्षा उपकरण विकसित करने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया है. इस तरह की साझेदारी से कम लागत में बड़ी संख्या में ड्रोन तैयार करने की रणनीति को मजबूती मिलेगी. Venom प्रोजेक्ट डिजिटल तकनीकों की मदद से डिफेंस सेक्टर में विकास की गति को तेज किया जा सकता है. गौरतलब है कि अमेरिका अब चीन की राह पर चल रहा है. क्योंकि मॉडर्न वॉरफेयर के लिए सस्ते और घातक हथियारों की जरूरत है. इसलिए अब सस्ते और असरदार ड्रोन चाहिए. वेनम ड्रोन उन सभी पैमानों पर खरा उतर रहा है. 
ये भी पढ़ें: महिंद्रा और एम्ब्रेयर में डील! भारत में बनेगा C-390 विमान के लिए मेंटेनेंस सेंटर, देश में तैयार होगा आधुनिक एयरलिफ्टर
Zee Hindustan News App:देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News