'ताऊ सैनी मुझे भी जहाज में बैठा लो', भीड़ से आवाज सुनते ही CM ने बुलाया, हेलीकॉप्टर में बैठाया – AajTak

Feedback
हरियाणा के उचाना में आयोजित विकास रैली में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब घसो गांव के सोनू को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भीड़ से बुलाकर अपने हेलीकॉप्टर में बैठा लिया. दरअसल कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सैनी अपने हेलीकॉप्टर में सवार होने के बाद वहां से जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान भीड़ में खड़े सोनू नाम के युवक ने दूर से आवाज लगाई ‘ताऊ सैनी मेरे को भी जहाज में बैठा ले, यह आवाज मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंची और उन्होंने इशारा कर सोनू को अपने पास बुला लिया.
‘ताऊ सैनी मुझे भी जहाज में बैठा लो’
बताया जा रहा है कि उचाना से फतेहाबाद रैली के लिए रवाना होते समय सीएम हेलिकॉप्टर की ओर बढ़ रहे थे, तभी सोनू ने यह पुकार लगाई. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने सोनू को हेलीकॉप्टर तक पहुंचाया जहां वो करीब 15 से 20 मिनट तक मुख्यमंत्री के साथ रहा.
इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोनू की मां शांति देवी ने बताया कि सोनू घर से 200 रुपये लेकर रैली में गया था. इस बात को लेकर घर में कहासुनी भी हुई थी. सोनू ने कहा था कि वह ‘ताऊ’ से मिलकर आएगा और अपना काम भी करवाएगा. मां के अनुसार, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा मुख्यमंत्री से मिलेगा, वह भी हेलीकॉप्टर में बैठकर. परिवार के लिए यह क्षण बेहद खुशी का रहा.
सिर पर हाथ रखकर सीएम ने दिया आशीर्वाद
सोनू ने बताया कि उसने पड़ोस से बाइक मांगकर रैली में हिस्सा लिया था. 70 रुपये का पेट्रोल डलवाया और 120 रुपये खाने पर खर्च किए. उसने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना उसके लिए परमात्मा के दर्शन जैसा था. सीएम ने उससे बातचीत की, सिर पर हाथ रखा और फोन नंबर भी लिया. सोनू ने कहा कि इस खुशी में वह पूरी रात सो नहीं पाया.
सोनू ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी के भले की बात कही और युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी मिलने की बात पर वह खुश है. परिवार ने मुख्यमंत्री की सादगी की सराहना की और इसे अपने लिए यादगार पल बताया.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News