Feedback
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. यह मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हथिया फाटक इलाके का है. युवक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार जुनैद का अपने बड़े भाई जुबेर के साथ झगड़ा हो गया था. विवाद के बाद पिता निजामुद्दीन ने उसे थप्पड़ मार दिया. इससे नाराज होकर जुनैद घर के पास मौजूद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
पिता के थप्पड़ से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाया और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुनैद कटरा कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं.
टावर से उतरने के बाद जुनैद ने पुलिस के सामने अपना दर्द बताया. उसने कहा कि उसके पिता ने तीन शादियां की हैं और उसकी मां ने भी दो शादियां की हैं, लेकिन वह 25 साल का हो गया है फिर भी उसकी शादी नहीं करवाई जा रही है.
टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
युवक का कहना था कि घर में उसे कोई सम्मान नहीं मिलता, जबकि वह घर के काम भी करता है. पुलिस ने युवक को हिदायत दी और फिर उसे उसके परिचितों के सुपुर्द कर दिया. घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल रहा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू