Feedback
Realme भारतीय बाजार में लगातार अपने फोन्स लॉन्च कर रहा है. कंपनी ने हाल में ही अपनी नंबर सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल हैं. पिछले कुछ दिनों से मैं इस सीरीज के प्रो प्लस वेरिएंट को इस्तेमाल कर रहा हूं.
एक वक्त था जब कंपनी की नंबर सीरीज के फोन्स 15 से 20 हजार रुपये के बजट में आते थे. अब वो वक्त नहीं है. रियलमी का ये फोन 40 हजार रुपये के बजट में आता है. इसमें 200MP का कैमरा मिलता है.
फीचर्स को साइड करें, तो सबसे बड़ा सवाल एक यूजर के सामने आता है कि क्या रियलमी के फोन के लिए 40 हजार रुपये खर्च करना चाहिए. ये सवाल जायज है. क्योंकि इन कंपनियों ने अपनी मार्केट इमेज लो बजट में ज्यादा वैल्यू वाले फोन्स की बनाई है. इस रिव्यू में मैं आपको बताउंगा कि ये फोन किन लोगों के लिए सही विकल्प होगा.
Realme 16 Pro+ में कंपनी ने डिजाइन को रिफ्रेश किया है. जहां मौजूदा मिड रेंज फोन्स बहुत ज्यादा हैवी और भारी-भरकम दिखते है. मुझे ये फोन स्टाइलिश और इजी टू कैरी लगा. ऐसा नहीं है कि ये फोन छोटा है या बहुत कम वेट वाला है. बस इसका डिजाइन नया है. 
रियर पैनल मैट फिनिश के साथ आता है. वहीं साइड में ग्लॉसी फ्रेम दिया गया है. कंपनी के कैमरा मॉड्यूल को बेवजह बल्की नहीं बनाया है, जो अच्छा लगता है. कुल मिलाकर रियलमी का ये फोन बेहतरीन लुक और डिजाइन वाला है. इसमें IP66/IP68/IP69/IP69K प्रोटेक्शन मिलती है.
यह भी पढ़ें: Wobble QLED TV Review: आधी कीमत में मिलेंगे प्रीमियम टीवी वाले फीचर्स, बेस्ट है साउंड
फोन में 6.79-inch का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6500 Nits की है. डिस्प्ले बेहतरीन है. लो लाइट हो या फिर डे लाइस ब्राइटनेस को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं होती है. खासकर पतले बेजल की वजह से फोन प्रीमियम लगता है. इसमें Widevine L1 और FHD सपोर्ट मिलता है.

Realme 16 Pro+ में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो एक Samsung HP5 1/1.56-inch सेंसर है. फोन नैचुअल लाइट में अच्छी फोटोज क्लिक करता है. कभी-कभी फोटोज थोड़ी सॉफ्ट आती हैं. इनडोर कंडीशन में फोटोज की क्वालिटी बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं लगती है. मगर खराब भी नहीं हैं. क्लोज शॉट्स अच्छे आते हैं, लेकिन पोर्टरेट मोड में नॉयज बढ़ जाता है.
इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वॉइड एंगल लेंस दिया गया है. ओवर ऑल फोन से फोटोज अच्छी क्लिक होती हैं, लेकिन इन्हें सेगमेंट में बेस्ट नहीं कहा जा सकता है. वहीं फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है, जो शॉर्प फोटोज क्लिक करता है.
यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा
स्मार्टफोन AI StyleMe और AI LightMe फीचर दिए गए हैं, जो फोटोज क्लिक करते समय उन्हें एडिट करने की आजादी देते हैं. वैसे तो AI से फोटोज बनवाने के लिए कई सारे टूल आते हैं, लेकिन इन-बिल्ट फीचर्स कई बार हैंडी फील होते हैं.
रियलमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. ये प्रोसेसर सिर्फ इस फोन में ही नहीं बल्कि सेगमेंट के कई दूसरे स्मार्टफोन्स में भी आता है. इससे प्रोसेसर की विश्वसनीयता मजबूत होती है. चाहे डे-टू-डे टास्क पूरे करने हो या फिर गेमिंग, ये फोन सब कुछ हैंडल कर सकता है.
हालांकि, इस बजट में आपको इससे ज्यादा परफॉर्मेंस ओरियंटेड ऑप्शन भी मिल जाएंगे. मल्टीटास्किंग हो या फिर AI को इस्तेमाल करना हो. मुझे फोन यूज करते हुए किसी तरह का लैग नजर नहीं आया. स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है. 
सॉफ्टवेयर ऐसा मामला है, जहां कंपनी को बेहतर करने की जरूरत है. रियलमी इस फोन के साथ 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है. साथ ही इसमें 50 से ज्यादा प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं. बजट को देखते हुए मेरा मानना है कि यहां प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स की संख्या कम होनी चाहिए. साथ ही अपडेट को बढ़ाना चाहिए.
Realme 16 Pro+ में 7000mAh की बैटरी मिलती है. डिवाइस 80W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. फोन को 20 परसेंट से 100 परसेंट तक चार्ज होने में लगभग 50 मिनट का वक्त लगता है. रियलमी फोन के साथ ही चार्जर भी बॉक्स में देती है. इसके स्पीकर की क्वालिटी भी अच्छी है. साथ ही हैप्टिक मोटर का एक्सपीरियंस शानदार है.
Realme 16 Pro+ एक शानदार फोन है, लेकिन 40 हजार रुपये के शुरुआती बजट में आता है. अगर आप यूनिक डिजाइन, बढ़िया IP प्रोटेक्शन, दमदार कैमरा और बैटरी वाला फोन चाहते हैं, तो इसे चुन सकते हैं. हालांकि, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस बेहतरीन नहीं है.
40 हजार रुपये में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट एक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट नहीं लगता है. क्योंकि इस बजट में ज्यादातर यूजर्स किसी पुराने iPhone को खरीदना पसंद करते हैं. अगर कुछ डिस्काउंट के बाद ये 35 हजार रुपये में मिल जाए, तो मेरी नजर में ये फोन अच्छा विकल्प है.
आज तक रेटिंग- 8.5/10
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू