Tarot Rashifal 04 January 2025 Dhanu (Sagittarius): धनु राशि वाले इच्छाशक्ति बनाए रखें, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन – Aaj Tak

Feedback
धनु (Sagittarius):-
 Cards:- Two of swords 
आंखों पर बंधी अतिविश्वास की पट्टी आपको किसी भी निर्णय को लेने में दुविधा उत्पन्न कर देती है.विचारों की अधिकता के कारण तनाव बढ़ सकता है. किन्हीं दो स्थितियों में खुद को घिरा हुआ पाएंगे.अंतर्मन की आवाज को सुनने का प्रयास कीजिए.अंतर्मन की आवाज सही मार्गदर्शन दे सकती है.इस वक्त जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन स्थापित करना आवश्यक है.
नौकरी में चल रही राजनीति असंतोष को बढ़ा सकती है.आपने यदि अभी कोई सही फैसला नहीं लिया.तो हो सकता है कि परिस्थितियों का फैसला आपके विरुद्ध हो जाएं.सत्य से मुंह मोड़ना समस्याओं को और गंभीर बना सकता है.इसलिए पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ निर्णय लेकर आगे बढ़े.सेहत संबंधी कोई समस्या है. किंतु आप बड़ी बीमारी की आशंका के डर के चलते चिकित्सक से परामर्श नहीं कर रहे है.
स्वास्थ्य: किसी के साथ हाथापाई में काफी चोट लगने की संभावना बन सकती है.कीमती वस्तु के चोरी होने या खो जाने को लेकर सावधान रहें.
आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है.पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल सकता है.आपस में समझौता करने का प्रयास करें.
रिश्ते: ससुराल पक्ष की तरफ से आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकता है.मित्रों के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News