—विज्ञापन—
Entertainment News: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि फिल्म मेकर एम. एम. बेग का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार बेग अपने घर पर ही मृत पाए गए हैं. बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने बताया कि 4-5 दिन से वो घर से बाहर नहीं निकले थे और घर से पड़ोसियों को बदबू आने लगी और उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर बेग का शव मिला. हालांकि, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है.
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 43.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में अब तक 67.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: छठे दिन धड़ाम गिरी O Romeo की कमाई, बॉक्स ऑफिस रेंगने को मजबूर हुई फिल्म
वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को भी रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं. फिल्म ने छठे दिन महज 27 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 3.97 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि फिल्म मेकर एम. एम. बेग का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार बेग अपने घर पर ही मृत पाए गए हैं. बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने बताया कि 4-5 दिन से वो घर से बाहर नहीं निकले थे और घर से पड़ोसियों को बदबू आने लगी और उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर बेग का शव मिला. हालांकि, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया है.
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 43.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में अब तक 67.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: छठे दिन धड़ाम गिरी O Romeo की कमाई, बॉक्स ऑफिस रेंगने को मजबूर हुई फिल्म
वहीं दूसरी ओर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ को भी रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं. फिल्म ने छठे दिन महज 27 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 3.97 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया. सोशल मीडिया पर फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
मशहूर फिल्म मेकर एम.एम बेग का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो हिंदी सिनेमा में अपनी बेटी बेबी गुड्डू के पिता के रूप में भी जाने जाते हैं, जैसे ही उनकी मृत्यु खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. दरअसल, उनका शव उनके घर से ही बरामद किया गया है, चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती है. उनके जल्द ठीक होने के लिए लोग दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह ने उनकी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. चलिए जानते हैं उसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
राजपाल यादव अब जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं और अपने परिवार के बीच पहुंच चुके हैं, जहां उनकी भतीजी की शादी चल रही है. इसी बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि राजपाल यादव अपने परिवार वालों के साथ ठुमका लगा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच फिल्म के निर्देशक गीता मोहनदास ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद यश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
भारत में फिल्म के साथ टीवी सीरियल का भी काफी क्रेज देखने को मिलता है. यहीं कारण है कि दर्शकों को हर बर टीवी टीआरपी का इंतजार रहता है. दरअसल, इस टीआरपी के जरिए ही उन्हें पता चलता है कि उनका पसंदीदा शो टीआरपी के मामले में किस नंबर पर है. दरअसल टीआरपी में इस बार एकता कपूर के शो नागिन 7 को तगड़ा झटका लगा है. यह शो TRP के मामले में काफी निचे खिसक गया है. पढ़िए पूरी खबर…
रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज को ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने उनकी प्रतिमा को फूल माला पहनाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन लिखा, ‘मेरा राजा मेरा गर्व.’
https://www.instagram.com/p/DU8A5HZErC4/?img_index=1
इस हफ्ते जहां हिंदी फिल्मों की भरमार है वहीं, साउथ मूवीज का भी बोलबाला देखने के लिए मिलने वाला है. इसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्में शामिल हैं. ऐसे में अगर आप साउथ फिल्मों के दीवाने हैं तो इस हफ्ते आपको एक दो नहीं बल्कि 6 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. देखिए लिस्ट…
The 50 शो में कंटेस्टेट खानजादी ने चाहत पांडे पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. उन्होंने चाहत पांडे पर क्रिमिनल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे जेल तक जा चुकी हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर…
ओटीटी प्लेटफॉर्म नई और पुरानी हर फिल्में आसानी से देखने के लिए मिल जाती हैं. ऐसे में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 साल पुरानी फिल्म को हाल ही में रिलीज किया, जिसके बाद इसने धाक ही जमा ली. इस मूवी की रेटिंग 7.5 है. इसकी कहानी 90 के दशक के नॉस्टैल्जिया और हरिद्वार की गलियों में बुनी गई है. पढ़िए पूरी खबर.
कुछ पुरानी फिल्में इतनी कमाल की थी, जो रीमेक होने के बावजूद बढ़िया कमाई कर लेती थी. ऐसी ही राजश्री प्रोडक्शन की ये फिल्म भी थी, जिसमें सगाई से लेकर विदाई तक के गाने हैं. हर घर में शादी के समय इस फिल्म के गाने चलाए जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
तुर्की एक्ट्रेस Hande Erçel को कौन नहीं जानता. उनकी सुंदरता के कई लोग मुरीद हैं. उनकी हेल्दी स्किन के लिए वे कुछ नियमों को फॉलो करती हैं, जिससे उनकी स्किन शीशे जैसी चमकती रहती है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
हुमा कुरैशी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर कल यानी कि 20 फरवरी को जारी किया जाएगा, ऐसे में एक दिन पहले ही हुमा को स्टाइलिश अंदाज में धर्मा प्रोडक्शन के बाहर स्पॉट किया गया.
https://www.instagram.com/p/DU75duGiE5y/
सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है. वह 90 साल के हैं और बीते दिनों ही अस्पताल में एडमिट कराया गया था. ऐसे में सलमान पिता का हाल लेने के लिए हॉस्पिटल के चक्कर काट कर रहे हैं. ऐसे में अब आज फिर से वह अस्पताल पापा का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं.
https://www.instagram.com/p/DU73-uVk0Ci/
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद काफी गहरा गया है. तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट में दो केस हैं. एक तरफ मेंटेनेंस का तो दूसरी ओर तलाक का. इसी बीच पवन के चाचा ने अक्षरा सिंह को लपेटे में लिया और गंभीर आरोप लगाया है. पढ़िए पूरी खबर.
शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुशल एक्टर हैं. उनकी दमदार एक्टिंग की बावजूद उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. उनमें से ये 6.6 IMDb रेटिंग वाली फिल्म का तो नाम ही गायब सा हो गया. आइए जानते हैं इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
रामानंद सागर की ‘रामायण’ का एक-एक किरदार काफी पॉपुलर रहा था. ऐसे में आज आपको बुलंद आवाज वाले जामवंत के बारे में बता रहे हैं कि आखिर इस रोल से जिसने लोगों को ही नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज को भी मुरीद बना लिया था अब वो कहां हैं और 39 साल बाद उनकी स्थिति कैसी है? पढ़िए पूरी खबर.
पिछले दिनों नीरज पांडे की फिल्म Ghooskhor Pandit से जुड़ा विवाद इतना आगे बढ़ गया कि उसे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा. इस पर उच्च न्यायालय ने फिल्म में उचित बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं. तभी नीरज पांडे ने याचिका दायक की, जिसको SC ने खारिज कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर…
अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘पुष्पा’ स्टार का स्वैग देखने के लिए मिल रहा है. वह जीन्स और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. देखिए वीडियो…
https://www.instagram.com/p/DU7rKUzCOsM/
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उदयपुर में शादी की चर्चाओं के बीच अब विजय का घर भी सज गया है और लोगों को इन्विटेशन कार्ड वाला बॉक्स भी मिलना शुरू हो गया है. पढ़िए पूरी खबर.
Sherlyn Chopra अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं. मगर हाल फिलहाल में उनका एक स्टेटमेंट काफी बवाल मचा रहा है, जहां पर वे इस बड़ी शख्सियत के साथ अपने अफेयर की बात बता रही हैं. उन्होंने यह तक बताया कि इस शख्स से पैसों के लिए शारीरिक संबंध बनाया था. पढ़िए पूरी खबर…
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चुतर्वेदी की फिल्म ‘ दो दीवाने सहर’ में 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये एक रोमांटिक लव स्टोरी वाली फिल्म है.
विपुल अमृतलाल शाह इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन ही फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद अब इसका तेलुगु-कन्नड़ में भी ट्रेलर जारी किया गया है. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
सिनेमा जगत में इन दिनों AI और एनिमेटेड फिल्मों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है. ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 300 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड ही बना दिया था. अब शेखर कपूर ने शॉकिंग दावा किया है. पढ़िए पूरी खबर.
तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव में जेल के अंदर का हाल कह सुनाया. बातचीन उन्होंने स्मोकिंग से जुड़ी सबसे बड़ी दिक्कत के बारे में बताया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
रणवीर सिंह के काम की बढ़ती तारीफों के बीच, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में एक्टर के हुनर (क्राफ्ट) के बारे में खुलकर बात की है. जब उनसे पूछा गया कि हाल के समय में उन्हें किसकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने तुरंत ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह का नाम लिया. फिल्म में रणवीर के काम के बारे में बात करते हुए सिद्धांत ने उस शांत मजबूती और इमोशनल गहराई का जिक्र किया जो इस किरदार की खासियत है. इसे एक “सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस” बताते हुए उन्होंने रणवीर की उस इंटेंसिटी की तारीफ की जो बिना किसी दिखावे के नजर आती है. सिद्धांत ने कहा, ‘मुझे लगता है धुरंधर से रणवीर सिंह. कितनी सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस है. वो गहराई, वो इंटेंसिटी. उस इंसान का हुनर ही यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है.’
पाकिस्तान और भारत के बीच चाहे जितनी लड़ाई या विवाद हो जाएं, लेकिन दोनों देशों की संस्कृतियों को जुदा नहीं किया जा सकता. आज भी भारतियों का दिल इन 5 पाकिस्तानी कलाकार के लिए धड़कता हैं. वहीं पाकिस्तानियों को भी कई भारतीय कलाकार पसंद हैं. पढ़िए पूरी खबर…
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई खत्म करते हुए सभी याचिकाएं बंद कर दी. कोर्ट ने मेकर्स के द्वारा टाइटल को वापस लेने के फैसले की सराहना किया. साथ ही कहा कि इस विवाद को पूरी तरह से समाप्त माना जाना चाहिए. फिल्ममेकर ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को अपमानित या बदनाम करने का उनका कोई इरादा नहीं था.
हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. नताशा स्टानकोविक से तलाक के बाद क्रिकेटर अक्सर मीहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं. ऐसे में अब उनकी पूल से रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/DU6RbjqiOmq/?img_index=2
इस हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों से ओटीटी तक पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. शुक्रवार को एनिमेटेड एक्शन, क्राइम थ्रिलर के साथ ही रोमांस और कोर्टरूम ड्रामा तक फिल्में देखने के लिए मिलने वाली है. चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. एक्टर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर मार्च में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in