होली से पहले मौसम दिखाएगा रंग, उत्तर भारत में बढ़ेगा पारा, तो इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ; पहाड़ों प… – Zee News

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत से ठंड की लगभग विदाई हो चुकी है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. इस बीच आईएमडी का नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लगातार तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा. 
Trending Photos
Weather Update: ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन से पहले बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है. जैसे-जैसे ठंड जा रही है, मौसम सुहावना होता नजर आ रहा है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.हालांकि, इसके बावजूद देश के कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के हालिया अपडेट में बताया गया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. आइए आपको देश भर के मौसम के बारे में बताते हैं…

देश में कैसा रहेगा आगे का मौसम? 

आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम पूर्वानुमानकर्ता नवदीप दहिया का कहना है कि अगले दो दिनों में दोपहर तक तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन इस सप्ताह के अंत में गर्मी बढ़ जाएगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है. 

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम 

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कुछ जिलों में 22 फरवरी को बारिश हो सकती है. आईएमडी का कहना है हल्की से मध्यम बारिश के कारण यहां पर तापमा में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. लेकिन इस दौरान बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली के मौसम का हाल 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. दिन में गर्मी का एहसास होगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना है. 

यूपी के मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है. गत 18 फरवरी को हल्की बारिश के कारण तापमान में कमी देखने को मिली, लेकिन अब मौसम साफ हो रहा है. शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा और तापमान में कमी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यूपी की राजधानी लखनऊ में कल यानी शक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. 
यह भी पढ़ें: PM मोदी के इजराइल दौरे से पहले UN में भारत का अलग स्टैंड, फिलिस्तीन के पक्ष में क्यों खड़ा हुआ दिल्ली?

कहां-कहां बारिश की संभवाना? 

जहां उत्तर भारत में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है, तो दूसरी तरफ दक्षिण मौसम में नहीं देखने को मिलेगी. आईएमडी ने 21 और 22 फरवरी के बीच दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. पुडुचेरी और पूरे तमिलनाडु तटीय क्षेत्र में बादल बढ़ेंगे. विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के तंत्र के बाद एक और तंत्र विकसित हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कई राज्यों में बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: हार से सबक या आखिरी दांव: असम में कांग्रेस ने बदला टिकट सिलेक्शन का फॉर्मूला; बदल दी हाईकमान वाली संस्कृति?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News