मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 6:53 पूर्वाह्न
नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन जारी है। शिखर सम्मेलन के पांचवें दिन आज नेताओं द्वारा साझा घोषणा पत्र अपनाया जाएगा जिसमें वैश्विक एआई शासन और सहयोग के लिए सामूहिक प्रतिबद्धताओं की रूपरेखा शामिल होगी। इसके अलावा उच्च स्तरीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी-जीपीएआई परिषद की बैठकें होंगी। साथ ही सदस्य देश जिम्मेदार और समावेशी एआई पर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल शिखर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करते हुए विश्व के नेताओं का स्वागत किया। सम्मेलन में 500 से अधिक एआई नेता भाग ले रहे हैं। इनमें 100 से अधिक संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता तथा लगभग 400 मुख्य तकनीकी अधिकारी शामिल हैं।
प्रदर्शकों, नवोन्मेषकों और आगंतुकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल तक खुला रहेगा।
50 मिन पहले
13
25 मिन पहले
12
20 मिन पहले
12
28 मिन पहले
11
18 मिन पहले
10
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 20th Feb 2026