छितौनी पीएचसी को मिला सीएचसी का दर्जा – Hindustan

कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के वाशिंदों के लिए एक खुशखबरी है। खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय की पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितौनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी मिल गई है। बहुत जल्द शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के उत्तरी छोर व बिहार सीमा पर नगर पंचायत छितौनी स्थित है। यहां की जनसंख्या करीब 25 हजार है, लेकिन यहां निवास करने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुविधा हेतु एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही स्थापित है तथा 70 बेड का कोविड अस्पताल है।

यहां डॉक्टर व स्टॉफ की कमी से लोगों का ठीक प्रकार से इलाज नहीं हो पाता है। छितौनी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय से मिलकर इस अस्पताल का उच्चीकरण कराने की मांग की थी। लोगों की इस समस्या को देखते हुए विधायक ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्रक सौंप छितौनी पीएचसी को उच्चीकरण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की थी। साथ बजट सत्र के दौरान विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से पीएचसी को सीएचसी बनाने की मंजूरी मिल गई है। लगभग 22 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा, जिसमें कर्मचारी आवास सहित अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News