ONE Friday Fights 143 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स – ONE Championship

20 फरवरी को ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में लौट रहा है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 143 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में ढेर सारे इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई और किकबॉक्सिंग नियमों के तहत फाइट करने उतरेंगे और इनमें से अधिकतर का प्रयास होगा कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करें।
मेन इवेंट में म्यांमार की धुंरधर स्ट्राइकर वेरो अपनी स्किल्स को इसराइली सनसनी शिर कोहेन के खिलाफ एटमवेट मॉय थाई मैच में टेस्ट करेंगी।
वेरो को अपनी जबरदस्त फाइटिंग स्किल्स, बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन और धातक बॉडी किक्स के लिए जाना जाता है। वहीं Road to ONE: Thailand 2023 विजेता कोहेन खिताबी मैच के करीब पहुंचना चाहेंगी।
फीचर फाइट में कॉन्ट्रैक्टेड एथलीट नाकरोब फेयरटेक्स का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी से होगा और दोनों जीत की लय दोबारा हासिल करने का प्रयास करेंगे।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News