Bihar Breaking News Live: खगड़िया में हुई भीषण सड़क हादसे में JDU नेता की मौत, तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी – Zee News

Bihar Breaking News: नीट छात्रा मौत मामला और दानापुर छात्रा मौत मामले में क्या अपडेट हुआ? इसके अलावा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र समेत राजनीति और क्राइम की खबरों की पल-पल की जानकारी यहां मिलेगी.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान लगभग हर रोज सदन के अंदर अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हो रही है. बिहार की कानून-व्यवस्था, नीट छात्रा मौत मामले और 80 फीसदी आरक्षण को लेकर आज (शुक्रवार, 20 फरवरी) एक बार फिर से विपक्षी सदस्यों का हंगामा देखने को मिल सकता है. उधर नीट छात्रा मौत मामले में पीड़ित परिजनों को बार-बार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस-प्रशासन ने अब परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. मृतका के घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही दो होमगार्ड घर के बाहर तैनात किए गए हैं, जबकि दिन के वक्त एक चौकीदार पहरा देगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Bihar News Today Live Updates: हरनौत में पदस्थापित DPO (ICDS) घूस लेते गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) की सख्ती लगातार जारी है. इसी कड़ी में नालंदा के हरनौत में पदस्थापित DPO (ICDS) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. SVU की टीम ने यह कार्रवाई लिखित शिकायत के आधार पर की गई. शिकायतकर्ता नागेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि आरोप पत्र गठित कर समझौता कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी. इस मामले में SVU ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा-7 के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया है. आरोपी को अब निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा.
Bihar News Today Live Updates: खगड़ियाः सड़क हादसे में JDU के युवा नेता की मौत
खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर के पास एनएच 31 पर कार और ट्रक की टक्कर में पूर्णिया के जेडीयू युवा के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत हो गई. इस घटना में 3 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पूर्णिया से सभी लोग शादी समारोह में मुजफ्फरपुर गए हुए थे. शादी समारोह के लौटने के दौरान तेजगति से सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें राजू मंडल नाम के युवक की मौत हो गई. मृतक पूर्णिया जिला का जेडीयू युवा का जिलाध्यक्ष थे.
Bihar News Today Live Updates: देश में सबसे ज्यादा कौवों की मौत भागलपुर में हुई
भागलपुर में कौवों की लगातार हो रही मौत ने अब गंभीर रूप ले लिया है. चेन्नई के बाद देश में सबसे अधिक कौवों की मौत भागलपुर में दर्ज की गई है. ताजा मामला शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड का है, जहां दर्जनों कौवे मृत पाए जाने से दहशत का माहौल बन गया. स्विमिंग पूल के सामने खुले मैदान में पड़े मृत कौवों को देख सुबह टहलने पहुंचे लोगों में भय और चिंता फैल गई. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नवगछिया क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी. जांच के बाद बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बावजूद विभागीय स्तर पर ठोस रोकथाम के बजाय केवल सैंपल जांच तक सीमित कार्रवाई होने के आरोप लग रहे हैं. 11 जनवरी को नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में 100 से अधिक कौवों की मौत हुई थी. इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों और अब शहरी क्षेत्र सैंडिस कंपाउंड के बगीचे में कौवों के मरने की खबरें सामने आ रही हैं. पशुपालन विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिए गए, लेकिन संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान नहीं चलाया गया. इधर फ्लू की पुष्टि के बाद भी जिले के कई पोल्ट्री फार्मों से बस सैंपल लिए जाने की बात सामने आई है. बाजारों में चिकन की बिक्री पर भी असर पड़ा है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News